Railway Group D Result 2026: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है? रेलवे मंत्रालय ने दी ऑफिशियल अपडेट

|
On: June 3, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Railway Group D Result 2026: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जल्दी इंतजार समाप्त हो सकता है परीक्षा देने के बाद जब रिजल्ट का इंतजार लंबा खिंचता है, तो स्वाभाविक रूप से बेचैनी बढ़ती है। इसी बीच अब रेलवे मंत्रालय ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिकल्ट में देरी की वजह बताई है मंत्रालय के मुताबिक ग्रुप डी का रिजल्ट तेलंगाना हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले के फैसले से जुड़ा हुआ है। जैसे ही कोर्ट का निर्णय आएगा, अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। मंत्रालय ने यह भी संकेत दिया है कि रिजल्ट जून 2026 में आ सकता है। यानी अब इंतजार ज्यादा लंबा नहीं है। इसी महीने रेलवे ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

Railway Group D Result 2026 Overview

DetailsInformation
Conducting BodyRailway Recruitment Board
Advertisement No.CEN 08/2024
Post NameGroup D Level-1 Various Posts
Total Vacancies32,438
Exam Conducted27 November 2025 to 10 February 2026
Answer Key Released17 February 2026
Result Pending ReasonTelangana High Court Case (Act Apprentice Weightage)
Expected ResultJune 2026 (Tentative)
Result ModeOnline
Official Websiterrbcdg.gov.in

आखिर क्यों रुका है रिजल्ट पूरा मामला समझें

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा समाप्त हुए काफी दिन बीत चुके हैं और अभ्यर्थी लगातार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं रिजल्ट में देरी न्यायालय के कारण हो रही है बता दें तेलंगाना हाईकोर्ट में जो मामला चल रहा है, वह एक्ट अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को मिलने वाले वेटेज अंकों से जुड़ा है। दरअसल रेलवे की भर्ती प्रक्रिया में एक्ट अप्रेंटिस के रूप में काम कर चुके उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। कुछ याचिकाकर्ताओं ने इस नियम को चुनौती दी है और कोर्ट में याचिका दायर की है। जब तक कोर्ट इस पर अंतिम फैसला नहीं सुनाता, रेलवे मेरिट सूची जारी करने की स्थिति में नहीं है। मंत्रालय का कहना है कि फैसला जल्द आने की पूरी उम्मीद है और उसके बाद बिना किसी और देरी के रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कोर्ट का निर्णय अब किसी भी समय जारी हो सकता है वोट निर्णय के तुरंत बाद रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा जो की जून में ही संभावित है।IMG 20260603 094059

ग्रुप D के कितने पद और कौन-कौन से

CEN 08/2024 के तहत रेलवे ने देशभर में कुल 32,438 पदों पर ग्रुप डी भर्ती निकाली थी। इनमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, पॉइंट्समैन, हेल्पर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशन और मेंटेनेंस जैसे लेवल-1 के कई पद शामिल हैं। यह भर्ती रेलवे के विभिन्न जोन और डिवीजन के लिए थी। आवेदकों की संख्या करोड़ों में रही, जिससे यह भर्ती एक बड़े आयोजन के रूप में सामने आई। बता दें रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं।

परीक्षा और आंसर की की टाइमलाइन

रेलवे ग्रुप डी CBT परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 10 फरवरी 2026 तक कई चरणों में संपन्न हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद 17 फरवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई। अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गईं और उनकी जांच भी हुई। उसके बाद से उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब बस कोर्ट के फैसले की देरी बाकी है। आपत्तियों की जांच के बाद सबसे पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसके तुरंत बाद रिजल्ट जारी होगा प्रोविजनल आंसर की के बाद फाइनल आंसर की में कुछ रिजल्ट बदल सकता है।

ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार अपने जोन की RRB वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट पीडीएफ और स्कोर कार्ड दोनों चेक कर सकेंगे। मेरिट लिस्ट में रोल नंबर के आधार पर नाम खोजा जा सकेगा, जबकि स्कोर कार्ड डाउनलोड के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट देखा जा सकता है

  • अपने जोन की RRB आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • “CEN 08/2024 Group D Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • Submit करने पर स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक करें।
  • रिजल्ट और मेरिट लिस्ट दोनों का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

रिजल्ट के बाद की पूरी प्रक्रिया

CBT में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे Physical Efficiency Test यानी PET के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा। सभी चरणों में खरे उतरने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम नियुक्ति मिलेगी। इसलिए जो उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अभी से दौड़ और फिजिकल की तैयारी बंद नहीं करनी चाहिए।

चरणविवरण
CBT मेरिट लिस्टअंतिम मेरिट सूची RRB वेबसाइट पर जारी होगी
Physical Efficiency Test (PET)शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया जाएगा
दस्तावेज सत्यापन (DV)सभी जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच होगी
मेडिकल परीक्षणचिकित्सीय योग्यता की जांच होगी
अंतिम नियुक्तिसभी चरण पूरे होने पर जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू होगी

अभ्यर्थी इन बातों का रखें खास ध्यान

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा रिजल्ट का इंतजार करोड़ अभ्यर्थी कर रहे हैं इसको लेकर रेलवे मंत्रालय का बयान साफ है कोर्ट का फैसला आते ही रिजल्ट जारी हो जाएगा और यह जून 2026 में संभव है। ऐसे में यूट्यूब और सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी तारीखों पर बिल्कुल भरोसा न करें। केवल संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट आने के बाद अगले चरण की तैयारी में कोई देरी न हो।

विवरणलिंक
RRB आधिकारिक वेबसाइटClick Here
Indian Railways आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.