PM Yashasvi Scholarship 2026: 9वीं से स्नातक के छात्रों को ₹125000 की स्कॉलरशिप, पात्रता और आवेदन की पूरी जानकारी

PM Yashasvi Scholarship 2026: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के अंतर्गत कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्रों को पढ़ाई के लिए 75000 से लेकर 125000 तक की स्कॉलरशिप मदद मिल सकती है। पढ़ाई के बोझ को कम करने के लिए यह स्कॉलरशिप छात्रों के काफी काम आती है। ऐसे में होनहार students के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना का नाम पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना है। कौन-कौन अभ्यर्थी इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं इसकी पूरी जानकारी दी गई है। यह स्कॉलरशिप छात्रों के लिए बड़ी राहत से कम नहीं है जो कि आर्थिक परेशानी को काफी हद तक कम कर सकती है।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2026

प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना एक केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण स्कॉलरशिप योजना है जो कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही है। इस स्कॉलरशिप योजना का प्रमुख उद्देश्य ऐसे छात्रों को आगे बढ़ाना है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से छात्रों को फीस, स्टेशनरी, किताबें, पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों के लिए काफी सहायता मिल जाती है जिससे छात्रों के परिवार पर भी कम बोझ पड़ता है। छात्रों को पढ़ाई में आगे बढ़ाने के लिए काफी मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: PM Internship Scheme 2026 Online Form: 10वीं 12वीं के लिए पीएम इंटर्नशिप, ₹9000 स्टाइपेंड, देखें आवेदन प्रक्रिया

किन छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना की खास बात यह है कि यह मुख्य तौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग OBC और DNT छात्रों के लिए बनाई गई है। यदि छात्र इन सभी वर्गों से संबंध रखता है तो इस योजना का लाभ ले सकता है। सरकार का कहना है कि देश की तरक्की युवाओं की शिक्षा पर ही टिकी है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सरकार द्वारा this योजना का लाभ पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को दिया जा रहा है। स्कॉलरशिप से संबंधित मिलने वाला लाभ कक्षा और श्रेणी पर निर्भर करता है।

9वीं से 10वीं के छात्रों को कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप

कक्षा 9वीं और कक्षा 10वीं तक के छात्रों को हर साल अधिकतम 75000 की आर्थिक सहायता इस स्कॉलरशिप के माध्यम से दी जाती है। स्कॉलरशिप की यह धनराशि छात्रों को पढ़ाई के खर्चे पूरे करने में काफी सहायता करती है। इसके अलावा छात्र फीस जमा भी कर सकते हैं और अपनी पढ़ाई के लिए किताबें खरीद सकते हैं तथा पढ़ाई से संबंधित अन्य खर्च भी इस स्कॉलरशिप के माध्यम से पूरे कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: UP Free AI For All Scheme 2026: सरकार फ्री में करा रही AI कोर्स, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

11वीं से 12वीं के छात्रों को कितना मिलेगा लाभ

11वीं और 12वीं के students के लिए स्कॉलरशिप की धनराशि और अधिक बढ़ जाती है क्योंकि जैसे-जैसे कक्षा आगे बढ़ती है पढ़ाई का खर्च भी और अधिक बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा 11वीं और 12वीं के छात्रों की स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी की गई है। 11वीं और 12वीं के छात्रों को हर साल 1.25 लाख रुपए स्कॉलरशिप के दिए जाएंगे। इस रकम से छात्र बेहतर तरीके से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं और पढ़ाई के बीच आने वाली आर्थिक समस्या का भी सामना कर सकते हैं।

कॉलेज के छात्रों को भी मिलती है स्कॉलरशिप

प्रधानमंत्री यशस्वी योजना सिर्फ स्कूल के छात्रों के लिए ही नहीं है। इसके अलावा यह योजना कॉलेज के छात्रों के लिए भी चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम टॉप क्लास कॉलेज एजुकेशन भी चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को हर महीने ₹3000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है। इसके अलावा भी छात्रों को किताबें खरीदने या फिर स्टेशनरी के लिए ₹5000 हर साल आर्थिक सहायता भी मिलती है।

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। सबसे पहले छात्र का संबंध अन्य पिछड़ा वर्ग OBC या DNT श्रेणी से होना चाहिए। इसके अतिरिक्त छात्र के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा छात्र किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा हो। अगर इन सभी शर्तों को छात्र पूरा करता है तो इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकता है।

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें

  • पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है।
  • छात्र घर बैठे ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल या फिर स्कॉलरशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां योजना से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां स्कॉलरशिप योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लेना है।
  • इसके बाद छात्र अपनी स्कॉलरशिप की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
विवरणलिंक
ऑफिशियल वेबसाइटClick Here
आवेदन करने का लिंकClick Here

Madhav

Madhav is a trusted digital media expert and the founder of StaffTak.in, with 10+ years of experience in government job updates, education news, admit cards, results, and public schemes. Known for accuracy and speed, he has helped millions of students and government employees stay updated with reliable and easy-to-understand information across India.