ONGC Apprentice Recruitment 2026: ONGC में 3047 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार करें आवेदन

ONGC Apprentice Recruitment 2026: ONGC ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में प्रशिक्षण लेने का एक अच्छा मौका आया है। ONGC ने अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत साल 2026 के लिए देशभर के अलग-अलग कार्य केंद्रों पर 3047 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में 10वीं पास, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें योग्यता के अनुसार हर महीने ₹8,200 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड मिलेगा।

उम्मीदवारों को अपनी पसंद के ट्रेड और कार्य केंद्र के अनुसार आवेदन करना होगा, लेकिन आवेदन से पहले यह जान लेना जरूरी है कि हर कार्य केंद्र के लिए कुछ जिले तय किए गए हैं। उम्मीदवार को उस जिले का निवासी होना चाहिए या वहां से अपनी जरूरी शैक्षणिक योग्यता हासिल की होनी चाहिए। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है, बल्कि निर्धारित योग्यता परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनेगी। इसलिए अपनी योग्यता, आयु सीमा, जिले की पात्रता और NAPS या NATS पोर्टल की जानकारी ध्यान से देखने के बाद ही फॉर्म भरें।

भर्ती की मुख्य जानकारी एक नजर में

ONGC Apprentice Recruitment 2026 Overview
ParticularsDetails
OrganizationOil and Natural Gas Corporation Limited (ONGC)
Advertisement No.ONGC/APPR/1/2026
Post NameApprentice
Total Vacancies3047
Training Duration12 Months
Application ModeOnline
Application Start Date29 October 2026
Last Date20 November 2026
Selection ProcessMerit Based
Official Websiteongcindia.com

ONGC की इस योजना में अलग-अलग ट्रेड और विषयों के लिए प्रशिक्षण सीटें रखी गई हैं और उम्मीदवार अपनी योग्यता के हिसाब से ट्रेड चुन सकते हैं। यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि अप्रेंटिस अधिनियम के तहत एक साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम है। प्रशिक्षण पूरा होने पर उम्मीदवार को कंपनी में काम करने का अनुभव और प्रमाणपत्र मिलता है।

सेक्टर के अनुसार कितनी सीटें हैं

ONGC ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 24 कार्य केंद्रों पर अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए सीटें तय की हैं। विज्ञापन में दिए गए सेक्टर के अनुसार पदों का बंटवारा नीचे तालिका में देखा जा सकता है। सबसे ज्यादा सीटें वेस्टर्न सेक्टर में हैं, जहां 1166 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।

ONGC Apprentice Vacancy 2026 Details
SectorVacancies
Northern Sector191
Mumbai Sector482
Western Sector1166
Eastern Sector674
Southern Sector269
Central Sector267
Grand Total (as per Advertisement)3047

ध्यान देने वाली बात यह है कि विज्ञापन में दिए गए सेक्टर के उप-योगों को जोड़ने पर कुल 3049 सीटें बनती हैं, जबकि ONGC ने Grand Total 3047 बताया है। इसलिए अलग-अलग कार्य केंद्रों की सीटों के लिए मूल विज्ञापन की सूची को ही देखना सही रहेगा। पदों की संख्या अस्थायी है और ONGC जरूरत के अनुसार इसमें बदलाव कर सकता है।

उम्र कितनी होनी चाहिए और किसे कितनी छूट मिलेगी

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आयु की गिनती 29 नवंबर 2026 को आधार मानकर होगी, यानी उम्मीदवार का जन्म 29 नवंबर 2002 से 29 नवंबर 2008 के बीच हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी, जिसका ब्योरा नीचे दिया गया है।

ONGC Apprentice 2026 Age Limit
ParticularsDetails
Minimum Age18 Years
Maximum Age24 Years
Date of Birth29 Nov 2002 to 29 Nov 2008
Age Calculation Date29 November 2026
SC/ST Relaxation5 Years
OBC (Non-Creamy Layer) Relaxation3 Years
PwBD (General)10 Years
PwBD (SC/ST)15 Years
PwBD (OBC-NCL)13 Years

ट्रेड के हिसाब से जरूरी पढ़ाई

ONGC ने हर ट्रेड और विषय के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता तय की है। उम्मीदवार जिस ट्रेड में आवेदन करना चाहता है, उसकी योग्यता पूरी होना जरूरी है। कुछ प्रमुख ट्रेड की योग्यता नीचे तालिका में दी गई है।

ONGC Apprentice 2026 Educational Qualification
Trade / DisciplineRequired Qualification
Library Assistant10वीं पास
COPAसंबंधित ट्रेड में ITI
Draughtsman (Civil)Draughtsman Civil में ITI
ElectricianElectrician में ITI
Electronics Mechanicसंबंधित ट्रेड में ITI
FitterFitter में ITI
Instrument Mechanicसंबंधित ट्रेड में ITI
Fire Safety Technicianसंबंधित ITI अथवा निर्धारित 12वीं/दो वर्षीय ITI योग्यता
MachinistMachinist में ITI
Mechanic DieselDiesel Mechanic में ITI
Stenographer (English)Stenography English में ITI
SurveyorSurveyor में ITI
WelderWelder ट्रेड में ITI
Executive FinanceB.Com
Lab Chemist/AnalystB.Sc. Chemistry
Executive HRBBA
Secretarial Office Assistantकिसी भी विषय में ग्रेजुएशन
Accounts ExecutiveB.Com में स्नातक
Store Keeperग्रेजुएशन
Engineering Executiveसंबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिग्री
Civil Executive (Diploma)संबंधित विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा
Petroleum Executiveग्रेजुएशन में Geology विषय

अन्य ट्रेड और विषयों की विस्तृत योग्यता ONGC के आधिकारिक विज्ञापन के पेज 13 और 14 पर दी गई है। ITI प्रमाणपत्र किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए। आवेदन से पहले अपने ट्रेड की जरूरी योग्यता मूल विज्ञापन से मिला लेना ठीक रहेगा।

प्रशिक्षण के दौरान हर महीने कितना मिलेगा पैसा

अप्रेंटिस प्रशिक्षण की अवधि सभी ट्रेड के लिए 12 महीने है। इस दौरान उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को सबसे ज्यादा ₹12,300 प्रति माह मिलेगा, जबकि 10वीं या 12वीं पास ट्रेड अप्रेंटिस को ₹8,200 मिलेंगे। प्रशिक्षण के दौरान यात्रा, रहने या खाने के खर्च के लिए ONGC की ओर से कोई अलग से आर्थिक मदद नहीं दी जाएगी।

ONGC Apprentice 2026 Stipend
Apprentice CategoryMonthly Stipend
Graduate Apprentice₹12,300
Three Years Diploma₹10,900
Trade Apprentice (10th/12th)₹8,200
ITI Trade (One Year)₹9,600
ITI Trade (Two Years)₹10,560

मेरिट से होगा चयन, परीक्षा नहीं

ONGC अप्रेंटिस पदों पर चयन निर्धारित योग्यता परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट सूची से होगा। इस प्रक्रिया में आवेदन की जांच, पात्रता का सत्यापन, ट्रेड और कार्य केंद्र के अनुसार मेरिट सूची और फिर दस्तावेजों की जांच शामिल है। अगर मेरिट में दो उम्मीदवारों के अंक बराबर आते हैं, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को आगे रखा जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाणपत्र और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी, और अंतिम चयन पात्रता व दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।

किस कार्य केंद्र के लिए कौन कर सकता है आवेदन

इस कार्यक्रम में उम्मीदवार अपनी मर्जी से किसी भी कार्य केंद्र के लिए सीधे आवेदन नहीं कर सकते। विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवार किसी कार्य केंद्र के लिए तभी पात्र होगा, जब वह उसके लिए तय जिले का निवासी हो या उसने उसी पात्र जिले से अपनी जरूरी शैक्षणिक योग्यता हासिल की हो। राजस्थान के उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन में जोधपुर कार्य केंद्र के लिए राजस्थान के सभी जिले पात्र बताए गए हैं। यानी राजस्थान के किसी भी जिले का पात्र उम्मीदवार जोधपुर कार्य केंद्र के लिए आवेदन कर सकता है, बशर्ते वह संबंधित ट्रेड की योग्यता और बाकी शर्तें पूरी करता हो।

आवेदन और आगे की प्रक्रिया में लगने वाले दस्तावेज

आवेदन और उसके बाद की चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को 10वीं की मार्कशीट या जन्मतिथि का प्रमाण, 12वीं की मार्कशीट (जहां लागू हो), ITI प्रमाणपत्र और मार्कशीट, डिप्लोमा या डिग्री का प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और दिव्यांगता प्रमाणपत्र (जहां लागू हो), आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र, NAPS/NATS पोर्टल के रजिस्ट्रेशन और आवेदन का ब्योरा तथा पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों की जरूरत पड़ सकती है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

ONGC Apprentice 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन ही होगा। ट्रेड के अनुसार NAPS और NATS पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

  • सबसे पहले ONGC की आधिकारिक वेबसाइट या अप्रेंटिस विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें।
  • अपने कार्य केंद्र, ट्रेड और जिले की पात्रता जांच लें।
  • NAPS ट्रेड के लिए apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • NATS ट्रेड के लिए nats.education.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • संबंधित पोर्टल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • अपनी पसंद का पात्र कार्य केंद्र और ट्रेड चुनें।
  • भरी गई सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन सफल होने के बाद उसका विवरण अपने पास सुरक्षित रखें।

आवेदन केवल संबंधित ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक, हाथों-हाथ या किसी और माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। उम्मीदवार केवल एक सेक्टर के एक कार्य केंद्र और एक ट्रेड के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।

ONGC Apprentice Recruitment 2026 Important Links
DescriptionLink
Start ONGC Apprentice Recruitment 2026 Form29 October 2026
Last Date Online Application Form20 November 2026
Apply Online (Trade Apprentice)Apply Here
Apply Online (Graduate/Diploma Apprentice)Apply Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now