India Post GDS 3rd Merit List 2026: अगर आपने India Post GDS के लिए आवेदन किया था और पिछली दो मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया था तो फिर अब एक बार फिर चेक करने का वक्त आ गया है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की तीसरी मेरिट लिस्ट 11 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि GDS के कुल 28,636 पदों के लिए यह चयन प्रक्रिया चल रही है और तीसरी लिस्ट में देशभर से 6,690 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। मेरिट लिस्ट हर राज्य और पोस्टल सर्किल के लिए अलग-अलग PDF में जारी हुई है। जिनका नाम इस लिस्ट में है उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
India Post GDS 3rd Merit List 2026
| डिटेल | जानकारी |
|---|---|
| संगठन | India Post |
| पद का नाम | ग्रामीण डाक सेवक (GDS) |
| कुल पद | 28,636 |
| मेरिट लिस्ट | तीसरी मेरिट लिस्ट |
| 3rd मेरिट लिस्ट तिथि | 11 मई 2026 |
| DV की अंतिम तिथि (UP) | 26 मई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | indiapostgdsonline.gov.in |
India Post GDS महत्वपूर्ण तिथियां
बता दें नोटिफिकेशन 31 जनवरी 2026 को जारी हुआ था, उसी दिन से आवेदन भी शुरू हो गए थे। 14 फरवरी तक आवेदन हुए। इसके बाद पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च को, दूसरी 10 अप्रैल को और अब तीसरी 11 मई 2026 को जारी की गई है। official notification के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया तय समय पर चल रही है।
| GDS इवेंट | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 31 जनवरी 2026 |
| आवेदन शुरू | 31 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 फरवरी 2026 |
| पहली मेरिट लिस्ट | 06 मार्च 2026 |
| दूसरी मेरिट लिस्ट | 10 अप्रैल 2026 |
| तीसरी मेरिट लिस्ट | 11 मई 2026 |
किस राज्य से कितने उम्मीदवार चुने गए
तीसरी मेरिट लिस्ट में कुल 6,690 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं। महाराष्ट्र सबसे आगे है जहाँ से 1,075 candidates चुने गए। UP से 809 और बिहार से 761। अगर आप इन्हीं राज्यों से हैं तो सबसे पहले अपना नाम इन्हीं की PDF में चेक करें indiapostgdsonline.gov.in पर राज्यवार PDF अलग-अलग मिलेगी।
| राज्य / जोन | चयनित उम्मीदवार |
|---|---|
| Andhra Pradesh | 342 |
| Bihar | 761 |
| Chhattisgarh | 454 |
| Delhi | 11 |
| Haryana | 81 |
| Gujarat | 459 |
| Himachal Pradesh | 114 |
| Jammu & Kashmir | 169 |
| Jharkhand | 338 |
| Karnataka | 329 |
| Madhya Pradesh | 543 |
| Maharashtra | 1,075 |
| North East | 534 |
| Odisha | 227 |
| Punjab | 60 |
| Rajasthan | 160 |
| Telangana | 106 |
| Uttarakhand | 118 |
| Uttar Pradesh | 809 |
| कुल | 6,690 |
सिर्फ 10वीं के नंबर से मेरिट लिस्ट
इसके अलावा यह बात उन उम्मीदवारों के लिए जरूरी है जो पहली बार GDS के बारे में जान रहे हैं। India Post GDS में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। पूरी मेरिट लिस्ट सिर्फ कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर बनती है अंकों को 4 दशमलव की सटीकता तक प्रतिशत में convert किया जाता है। वैसे देखा जाए तो यही वजह है कि इस चयन प्रक्रिया में 10वीं में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।
26 मई से पहले दस्तावेज सत्यापन
GDS के official PDF के अनुसार उत्तर प्रदेश सर्किल के शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को 26 मई 2026 तक अपने संबंधित Divisional Office में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य है। सत्यापन के दौरान सभी मूल दस्तावेज और उनकी 2-2 फोटोकॉपी साथ लेकर जाना जरूरी है। सीधी बात करें तो अगर तय तारीख तक सत्यापन नहीं हुआ तो चयन रद्द हो सकता है। इसलिए अभी से अपने कागज तैयार करना शुरू कर दें। नीचे दिए दस्तावेजों की originals और 2-2 photocopies साथ लेकर जाएं।
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (मूल + 2 फोटोकॉपी)
- आधार कार्ड (मूल + 2 फोटोकॉपी)
- जाति प्रमाण पत्र SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य
- PWD प्रमाण पत्र दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए
- GDS रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट
- पासपोर्ट साइज फोटो जो कि कम से कम 4-5 copies
GDS 3rd Merit List 2026 कैसे चेक करें
मेरिट लिस्ट PDF में है और हर राज्य की अलग-अलग फाइल है। indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें और Ctrl+F से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर ढूंढें।
- आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “3rd Merit List” या “Selection List” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना राज्य या पोस्टल सर्किल चुनें।
- मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।
- PDF खोलकर Ctrl+F दबाएं और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
- नाम मिला तो दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के लिए तैयार रहें।
Important Links
India Post GDS Official Website- Click Here
India Post GDS 3rd Merit List – Click Here



