IBPS PO Bharti 2026: 6715 पदों पर बैंक पीओ भर्ती के लिए आवेदन शुरू

|
On: July 2, 2026
Join WhatsApp
Join Now

IBPS PO Bharti 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का बड़ा मौका आया है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन यानी IBPS ने कुल 6715 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 1 जुलाई 2026 से भरे जा रहे हैं। यह भर्ती देश के 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अधिसूचना ध्यान से पढ़ लेनी चाहिए ताकि पात्रता और अन्य शर्तों को लेकर कोई भ्रम न रहे।

IBPS PO Recruitment 2026: Overview

ParticularsDetails
Conducting BodyInstitute of Banking Personnel Selection (IBPS)
Post NameProbationary Officer / Management Trainee
Total Vacancies6715
Application Start Date1 July 2026
Application Last Date21 July 2026
Prelims ExamAugust 2026 (Tentative)
Mains ExamOctober 2026 (Tentative)
Basic Salary₹48,480 – ₹85,920
Official Websitewww.ibps.in

11 बैंकों में निकली भर्ती, पदों का पूरा ब्यौरा

यह भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत कुल 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए आयोजित की जा रही है। सबसे ज्यादा पद बैंक ऑफ बड़ौदा में 1900 और केनरा बैंक में 1500 रखे गए हैं। बता दें कुछ बैंकों जैसे इंडियन बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में इस साल पदों की संख्या अभी घोषित नहीं की गई है (NR)। नीचे दी गई टेबल में बैंकवार और वर्गवार पदों की पूरी जानकारी देखी जा सकती है।

बैंकSCSTOBC
BOB285142513
BOI7537135
BOM16582297
Canara225112405
CBI7537135
Indian BankNRNRNR
IOB8441148
PNB7638136
P&SB241347
UCONRNRNR
UBINRNRNR
कुल10095021816
बैंकEWSURकुल पद
BOB1907701900
BOI50203500
BOM1104461100
Canara1506081500
CBI50203500
Indian BankNRNRNR
IOB54223550
PNB50204504
P&SB1562161
UCONRNRNR
UBINRNRNR
कुल66927196715

पात्रता और आयु सीमा

IBPS PO भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। उम्र की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। इसका मतलब उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी, जिसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

सैलरी और आवेदन फीस

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य बैंकिंग भत्ते भी नियमानुसार अलग से मिलेंगे। आवेदन फीस की बात करें तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये फीस देनी होगी, वहीं SC, ST और PWBD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस 175 रुपये तय की गई है। इसके अतिरिक्त बैंक ट्रांजैक्शन चार्ज का भुगतान भी अभ्यर्थी को खुद करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं
  • होम पेज पर “CLICK HERE TO APPLY ONLINE FOR CRP-PROBATIONARY OFFICERS/MANAGEMENT TRAINEES” लिंक पर क्लिक करें
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपना यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त करें
  • यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें
  • पूरा आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें
  • फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • श्रेणी अनुसार आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें
  • फाइनल आवेदन फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें

Important Documents

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन कॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र (EWS वर्ग के लिए)
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

Important Links

ParticularsLinkStatus
Online Apply LinkClick HereActive
Official NotificationClick HereActive
All UpdateClick HereActive

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.