CTET Exam City Intimation Slip September 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट सितंबर 2026 का आयोजन 6 सितंबर 2026 को निर्धारित है और इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाएगी हालांकि सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने से पहले सीबीएसई द्वारा कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की जाएगी, बल्कि किसी भी समय एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी सीटेट सितंबर 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप कब तक जारी होगी और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं इसके बाद एडमिट कार्ड कब तक जारी किए जाएंगे पूरी जानकारी इस आर्टिकल में पढ़ें।
CTET एग्जाम सिटी से जुड़ी मुख्य जानकारी
पिछले पैटर्न को देखा जाए तो सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है और एग्जाम से लगभग 10 से 15 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी होती है। इसी पैटर्न के आधार पर समझा जा सकता है कि अब सीबीएसई द्वारा सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप किसी भी समय जारी की जा सकती है सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए, लिंक से डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं हालांकि बता दें परीक्षा शहर सूचना पर्ची में आपको परीक्षा केंद्र की जानकारी नहीं मिलेगी, आपकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी इसकी जानकारी सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप में मिलेगी जिस उम्मीदवार अपनी परीक्षा के लिए यात्रा हेतु तैयारी कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी के बाद जारी होंगे सीटेट एडमिट कार्ड
सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त हो जाएगी और उसके बाद परीक्षा केंद्र की जानकारी और परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी होगा। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार सीटेट एडमिट कार्ड परीक्षा से दो-तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी होगा और इसके साथ-साथ एक आईडी प्रूफ भी साथ ले जाना होगा।
अपना सीटेट परीक्षा शहर (Exam City) कैसे चेक करें
- सीटेट परीक्षा शहर की जानकारी चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
- होम पेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सितंबर 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें
- अब यहां आप अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें
- स्क्रीन पर सिक्योरिटी पी दिखाई देगा वर्कर सबमिट कर दें
- अब आपके सामने एग्जाम सिटी स्लिप खोलकर आ जाएगी इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट कर ले।
सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप में क्या-क्या जानकारी होगी
सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप में आपको केवल परीक्षा शहर और इससे जुड़ी प्राइमरी इनफॉरमेशन देखने को मिलेगी यह फाइनल एडमिट कार्ड नहीं है इसमें परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी नहीं होती है सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी होगी। सीटेट परीक्षा देश भर में 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, सिटी स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी और यह एडमिट कार्ड नहीं होगा एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जारी होने के बाद अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे।









