CTET Admit Card 2026 : सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थी इस समय अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की ओर से अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित होनी है, ऐसे में जैसे-जैसे परीक्षा की तारीख नजदीक आ रही है, अभ्यर्थियों की बेचैनी भी लगातार बढ़ती जा रही है। बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख या घोषणा सामने नहीं आई है, हालांकि हर बार परीक्षा से तीन या चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते हैं और इस बार भी एक या दो सितंबर तक एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं कि वे किसी भी अनुमानित तारीख पर भरोसा करने के बजाय लगातार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर बनाए रखें। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगा, अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल्स के जरिए उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET Admit Card 2026
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | CTET सितंबर 2026 |
| संचालक संस्था | CBSE |
| परीक्षा तिथि | 6 सितंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड स्थिति | Available Soon |
| आधिकारिक वेबसाइट | ctet.nic.in |
एडमिट कार्ड से पहले जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप
अभ्यर्थियों के लिए यह जानना जरूरी है कि CBSE सीधे एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा, बल्कि उससे पहले एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी। सिटी स्लिप में सिर्फ इतनी जानकारी दी जाती है कि अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र किस शहर में पड़ेगा, ताकि वह समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सके। इसके कुछ दिन बाद बोर्ड असली एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले निर्देश दिए जाएंगे। यानी अभ्यर्थियों को दो चरणों में जानकारी मिलेगी, पहले सिटी स्लिप के जरिए सिर्फ शहर का पता चलेगा, और उसके बाद एडमिट कार्ड के जरिए पूरे परीक्षा केंद्र और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है अगर उन्हें अभी सिटी स्लिप से पहले सीधे एडमिट कार्ड न मिले, क्योंकि यह प्रक्रिया का सामान्य क्रम है। जल्दी एग्जाम सिटी चेक करने का इंतजार समाप्त होने वाला है क्योंकि अब किसी भी वक्त एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा सकती है।
सिटी स्लिप जारी होने पर अभ्यर्थी नीचे दिए गए तरीके से उसे डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
- डिटेल्स सबमिट करने के बाद सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- स्लिप में दी गई जानकारी ध्यान से चेक करें और उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
दो शिफ्ट में होगी CTET परीक्षा
सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा 6 सितंबर को दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट यानी पेपर 1 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरी शिफ्ट यानी पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। जो अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पात्रता हासिल करना चाहते हैं, उन्हें पेपर 1 देना होता है, जबकि कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पेपर 2 आयोजित किया जाता है। जो अभ्यर्थी दोनों पेपर के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें एक ही दिन दोनों शिफ्ट में परीक्षा देनी होगी, इसलिए एडमिट कार्ड में दी गई रिपोर्टिंग टाइमिंग को ध्यान से पढ़ना जरूरी रहेगा।
CTET एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी शामिल
जब CTET सितंबर 2026 एडमिट कार्ड जारी होगा, तो उसमें अभ्यर्थी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी शामिल रहेगी। इसमें परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले निर्देश, अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी दी जाएगी। चूंकि परीक्षा 6 सितंबर को होनी है, इसलिए एडमिट कार्ड के परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले यानी सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसकी भी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए अभ्यर्थियों को अफवाहों से बचते हुए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए। एडमिट कार्ड आने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज हर जानकारी को ध्यान से जांच लेना चाहिए, ताकि किसी भी गलती की स्थिति में समय रहते सुधार कराया जा सके।

CTET एडमिट कार्ड जारी होने पर ऐसे करें डाउनलोड
सिटी स्लिप के कुछ दिन बाद जैसे ही CBSE की ओर से CTET सितंबर 2026 एडमिट कार्ड जारी किया जाता है, अभ्यर्थी नीचे दिए गए तरीके से उसे डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- डिटेल्स सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांचें और उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
| Description | Link |
|---|---|
| CTET Official Website | Click Here |









