CTET Admit Card 2026 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट सितंबर 2026 की सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड को लेकर अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं की सिटी इंटीमेशन स्लिप कब आएगी और एडमिट कार्ड कब से डाउनलोड कर सकते हैं परीक्षा 6 सितंबर को होनी तय है इसके अलावा अगर अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यह परीक्षा 5 सितंबर को भी आयोजित कराई जा सकती है लेकिन एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप को लेकर CBSE की तरफ से अभी तक कोई तारीख सामने नहीं आई है। जिन उम्मीदवारों ने मई-जून में फॉर्म भरा था। यूपी के जो अभ्यर्थी टीचर बनने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह परीक्षा खासतौर पर अहम है क्योंकि CTET पास करना केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय जैसी संस्थाओं में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य योग्यता है। इसके अलावा देश भर के ऐसे प्राइमरी शिक्षक जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्रभावित हो रहे हैं उनके लिए भी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा काफी अहम है नीचे पूरी जानकारी दी जा रही है कि एडमिट कार्ड कब आ सकता है, परीक्षा का पैटर्न क्या है और डाउनलोड के बाद किन बातों का ध्यान रखना है।
CTET Admit Card September 2026 Overview
| Particular | Details |
| Conducting Body | CBSE |
| Notification Date | 11 मई 2026 |
| Application Window | 11 मई से 10 जून 2026 |
| Exam Date | 6 सितंबर 2026 (जरूरत पड़ने पर 5 सितंबर भी संभव) |
| Admit Card Statua | आभी जारी नहीं हुआ जल्द संभावना |
| Official Website | ctet.nic.in |
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब तक आ सकते हैं
CBSE की साइट पर एडमिट कार्ड को लेकर जल्द अपडेट होगा सिटी इंटीमेशन स्लिप को लेकर कोई पक्की तारीख फिलहाल घोषित नहीं है। लेकिन पिछले सेशन का रिकॉर्ड देखें तो बोर्ड परीक्षा से करीब दो से तीन हफ्ते पहले सबसे पहले सिटी स्लिप जारी करता है, जिसमें सिर्फ यह बताया जाता है कि परीक्षा किस शहर में पड़ेगी। उसके कुछ दिन बाद असली एडमिट कार्ड आता है जिसमें केंद्र का पूरा पता, शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग टाइम दिया होता है। चूंकि इस बार परीक्षा 6 सितंबर को है, इसलिए उम्मीदवारों को अगस्त के आखिरी हफ्ते के आसपास सिटी स्लिप और उसके बाद एडमिट कार्ड आने की उम्मीद रखनी चाहिए। बेहतर यही है कि नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें क्योंकि बोर्ड बिना अलग से सूचना दिए सीधे लिंक चालू कर देता है।
CTET परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग
6 सितंबर 2026, यानी रविवार को यह परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। सुबह की पाली 9:30 बजे से 12 बजे तक चलेगी और इसमें Paper 2 होगा, जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है। दोपहर की पाली 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी जिसमें Paper 1 होगा, यह कक्षा 1 से 5 तक के लिए है। जिन लोगों ने दोनों पेपर के लिए आवेदन किया है उन्हें एक ही दिन दोनों शिफ्ट में बैठना पड़ेगा, इसलिए दिन की प्लानिंग पहले से कर लेना ठीक रहेगा। अगर किसी शहर में आवेदन ज्यादा आए तो बोर्ड 5 सितंबर को भी परीक्षा करा सकता है, इसकी पुष्टि एडमिट कार्ड में ही होगी। परीक्षा देशभर में करीब 236 केंद्रों पर होनी है।
CTET एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स समझ लें
दोनों पेपर में 150 सवाल पूछे जाते हैं और हर सही जवाब का एक नंबर मिलता है, यानी पूरा पेपर 150 नंबर का रहता है। गलत जवाब पर कोई नंबर नहीं कटता, इसलिए हर सवाल की कोशिश जरूर करनी चाहिए। परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन होगी और OMR शीट पर नीले या काले पेन से जवाब भरने होंगे, समय ढाई घंटे यानी 150 मिनट का मिलेगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 90 नंबर यानी 60 प्रतिशत लाना जरूरी है, जबकि OBC, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत यानी 82 नंबर रखी गई है। यह नियम Paper 1 और Paper 2 दोनों पर बराबर लागू होता है।
CTET रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए तो घबराएं नहीं
अगर किसी का रजिस्ट्रेशन नंबर कहीं खो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, CBSE की साइट पर इसके लिए अलग विकल्प दिया गया है जहां मोबाइल नंबर या ईमेल डालकर नंबर दोबारा हासिल किया जा सकता है। फॉर्म भरते वक्त जिन उम्मीदवारों ने अपना ईमेल संभालकर रखा था उनके लिए यह तरीका सबसे आसान साबित होगा क्योंकि रजिस्ट्रेशन नंबर उसी मेल में मौजूद रहता है। अगर यह तरीका काम न करे तो CBSE की हेल्पलाइन पर संपर्क करके भी मदद ली जा सकती है। सलाह यही है कि अभी से रजिस्ट्रेशन नंबर किसी सुरक्षित जगह लिखकर रख लें ताकि आखिरी वक्त पर भागदौड़ न करनी पड़े।
Admit Card डाउनलोड करने के बाद क्या चेक करें
डाउनलोड करते ही सबसे पहले नाम की स्पेलिंग ध्यान से पढ़ें, क्योंकि एक छोटी सी गलती भी बाद में केंद्र पर परेशानी खड़ी कर सकती है। इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर साफ दिख रहे हैं या नहीं यह देखें, साथ ही जन्मतिथि और श्रेणी को फॉर्म से मिला लें। परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता भी गौर से पढ़ें ताकि परीक्षा वाले दिन गलत जगह पहुंचने की नौबत न आए। जो पेपर आपने आवेदन में चुना था, वही एडमिट कार्ड पर दिख रहा है या नहीं यह भी जांच लें। सब कुछ सही मिले तो कम से कम दो प्रिंट निकालकर संभाल लें।
अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखे तो
नाम, फोटो, जन्मतिथि या किसी और जानकारी में गड़बड़ी दिखे तो देर न करें, तुरंत CBSE की वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर संपर्क करें। शिकायत भेजते समय रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और गलती की फोटो साथ भेजना ठीक रहता है ताकि जल्दी समाधान मिल सके। यह सुधार परीक्षा से काफी पहले करा लेना चाहिए, आखिरी दिन तक इंतजार करना जोखिम भरा हो सकता है। अगर वेबसाइट पर तुरंत जवाब न मिले तो सीधे बोर्ड से संपर्क किया जा सकता है। छोटी सी गलती को भी हल्के में न लें क्योंकि इससे केंद्र में प्रवेश तक रुक सकता है।
CTET परीक्षा केंद्र पर क्या साथ ले जाना है
एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक असली पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर कार्ड ले जाना जरूरी है। कुछ केंद्रों पर अलग से पासपोर्ट साइज फोटो भी मांगी जाती है, इसलिए एडमिट कार्ड पर दिए निर्देश ध्यान से पढ़ें और एक एक्स्ट्रा फोटो साथ रखें। मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चीज केंद्र के अंदर ले जाना पूरी तरह मना है। किताब, नोट्स या लिखा हुआ कोई भी कागज भी अंदर नहीं ले जाया जा सकता। नियम तोड़ने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है, इसलिए इन बातों का पूरा ध्यान रखें।
केंद्र पर तय समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंच जाना चाहिए ताकि जांच में लगने वाले समय की वजह से कोई देरी न हो। तय समय के बाद किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलती चाहे वजह कुछ भी हो। हॉल में बैठने के बाद वहां मौजूद स्टाफ के निर्देश अनुसार ही काम करें और OMR शीट भरते समय पूरी सावधानी बरतें। साधारण और आरामदायक कपड़े पहनकर जाना बेहतर रहता है, भारी गहने या धातु की चीजें जांच में समय बढ़ा देती हैं। परीक्षा खत्म होने से पहले केंद्र से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होती।
Admit Card डाउनलोड करने का तरीका
लिंक एक्टिव होने के बाद ही नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड हो पाएगा अभी तक CBSE ने लिंक चालू नहीं किया है।
- सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर CTET Admit Card September 2026 लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें
- स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड भरें
- Submit बटन दबाएं
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड करें
- कम से कम दो साफ प्रिंट निकाल लें
CTET Admit Card September 2026 Important Links
| Particular | Link |
| Admit Card Download | Available Soon |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |


