Bharti Airtel Scholarship 2026-27: भारती एयरटेल फाउंडेशन की तरफ से Bharti Airtel Scholarship 2026-27 की शुरुआत की गई है, जिसका मकसद अलग-अलग आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले होनहार छात्रों, खासकर छात्राओं को इंजीनियरिंग की पढ़ाई में आगे बढ़ने का मौका देना है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो देश के टॉप 50 NIRF रैंकिंग वाले इंजीनियरिंग संस्थानों में अंडरग्रेजुएट या 5 साल के इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी कोर्स के पहले साल में एडमिशन ले रहे हैं। इस पूरी तरह फंडेड योजना के तहत कोर्स की सालाना फीस, हॉस्टल और मेस खर्च तक कवर किया जाता है, ताकि पैसों की कमी किसी छात्र की पढ़ाई में रुकावट न बने। चुने गए छात्रों को Bharti Scholars नाम दिया जाएगा और पहले साल में एक लैपटॉप भी दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख 5 अगस्त 2026 रखी गई है।
Bharti Airtel Scholarship 2026-27 Overview
| Detail | Information |
|---|---|
| Scholarship Name | Bharti Airtel Scholarship 2026-27 |
| Organised By | Bharti Airtel Foundation |
| Eligible For | UG & 5-Year Integrated Engineering Students |
| Institute Type | Top 50 NIRF-ranked Engineering Institutes |
| Benefit | 100% Annual Fee, Hostel/Mess Fee, Laptop |
| Application Mode | Online via Buddy4Study |
| Last Date to Apply | 5 August 2026 |
पात्रता और आयु सीमा
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्र का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में टॉप 50 NIRF रैंकिंग वाले इंजीनियरिंग संस्थान में अंडरग्रेजुएट या 5 साल के इंटीग्रेटेड कोर्स के पहले साल में एडमिशन कन्फर्म होना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, टेलीकॉम, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, एयरोस्पेस और AI, IoT, AR/VR, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स जैसे नए तकनीकी क्षेत्रों के कोर्स इसमें शामिल हैं। आवेदक भारत का नागरिक और निवासी होना चाहिए, और माता-पिता या अभिभावक की सभी स्रोतों से सालाना आय 8 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस स्कॉलरशिप के लिए कोई अलग आयु सीमा तय नहीं की गई है, बल्कि एडमिशन और आय की शर्तें ही मुख्य आधार हैं। छात्राओं, दिव्यांग छात्रों, सिंगल पेरेंट या अनाथ पृष्ठभूमि के छात्रों और ट्रांसजेंडर छात्रों को इसमें वरीयता दी जाएगी। जो छात्र इसी मकसद के लिए पहले से कोई अन्य स्कॉलरशिप ले रहे हैं, वे इसके लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय छात्रों को सरकार द्वारा जारी पहचान प्रमाण जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस देना होगा। इसके साथ ही मौजूदा साल का एडमिशन प्रमाण, कक्षा 12वीं की मार्कशीट और JEE या संबंधित प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड भी जरूरी है। माता-पिता या अभिभावक की आय साबित करने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न या आय प्रमाण पत्र के साथ पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट देना होगा। इसके अलावा आवेदक और अभिभावक दोनों के बैंक खाते की जानकारी, संस्थान के बैंक खाते का विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज और Statement of Purpose भी अपलोड करना होगा।
स्कॉलरशिप से क्या-क्या लाभ मिलेंगे
इस स्कॉलरशिप के तहत चुने गए छात्रों की संबंधित संस्थान की फीस स्ट्रक्चर के अनुसार सालाना फीस पूरी तरह कवर की जाएगी। यह सुविधा इंटीग्रेटेड कोर्स सहित पूरे कोर्स की अवधि यानी अधिकतम 5 साल तक मिलती रहेगी, बशर्ते छात्र नवीनीकरण की शर्तें पूरी करते रहें। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को हॉस्टल और मेस फीस भी दी जाएगी। पहले साल में हर Bharti Scholar को पढ़ाई में मदद के लिए एक लैपटॉप भी दिया जाएगा। पढ़ाई पूरी होने और नौकरी लगने के बाद छात्रों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे किसी एक जरूरतमंद छात्र की शिक्षा में मदद करते रहें, और स्कॉलरशिप की अवधि में हर साल कम से कम पांच पेड़ लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
आवेदन प्रक्रिया
Bharti Airtel Scholarship के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और यह Buddy4Study के प्लेटफॉर्म के जरिए पूरी की जाती है। आवेदन जमा करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन किया जा सकता है।
- सबसे पहले नीचे दिए गए Apply Now बटन पर क्लिक करें
- Buddy4Study पर रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन करें, नए यूजर हैं तो ईमेल, मोबाइल या जीमेल से रजिस्टर करें
- Bharti Airtel Scholarship 2026-27 के एप्लीकेशन फॉर्म पेज पर Start Application पर क्लिक करें
- ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें
- जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें
- नियम और शर्तें स्वीकार करके Preview पर क्लिक करें
- सारी जानकारी सही पाए जाने पर Submit बटन दबाकर आवेदन पूरा करें
Important Links
| Description | Link |
|---|---|
| Apply Online | Click Here |
| Official Website | Click Here |


