छात्रों को मिलेगी ₹30000 की स्कॉलरशिप, देखें शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया Azim Premji Scholarship 2026

|
On: August 7, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Azim Premji Scholarship 2026: अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की एक सार्थक पहल है, जो वंचित पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राओं को कॉलेज की शिक्षा में आर्थिक सहायता देती है। यह छात्रवृत्ति उन छात्राओं के लिए है जो अपनी पहली स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई शुरू कर रही हैं, और उन्हें हर साल 30,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि पूरे कोर्स की अवधि यानी 2 से 5 साल तक समान रूप से मिलती रहती है, ताकि छात्रा की पढ़ाई किसी भी वजह से बीच में न रुके। साल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। यह योजना देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारी स्कूल-कॉलेज से पढ़ने वाली छात्राओं के लिए खुली है। नीचे इस स्कॉलरशिप से जुड़ी पूरी जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

Azim Premji Scholarship 2026 Overview

DetailInformation
Scheme NameAzim Premji Scholarship 2026
Organised ByAzim Premji Foundation
Eligible ForFemale students from disadvantaged backgrounds
Course Level1st year of UG Degree/Diploma (2 to 5 years)
Scholarship AmountRs 30,000 per year
Application ModeOnline
Application Start Date10 August 2026
Last Date to Apply31 August 2026
Application FeeNil

अज़ीम प्रेमजी Scholarship किन राज्यों की छात्राओं को मिलेगी

अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति का मुख्य मकसद वंचित पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राओं को उनकी पहली स्नातक डिग्री या डिप्लोमा के लिए आर्थिक सहायता देना है। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को शैक्षिक अवसर मिलते हैं ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। यह योजना अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकारी स्कूल-कॉलेज से पढ़ने वाली छात्राओं के लिए लागू है।

Azim Premji Scholarship 2026 के लाभ

  • हर साल 30,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो 15,000 रुपए की दो किश्तों में मिलेगी
  • यह राशि स्नातक डिग्री या डिप्लोमा की पूरी अवधि यानी 2 से 5 साल तक दी जाएगी
  • छात्राओं को अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता बढ़ाने का पूरा मौका मिलेगा

Azim Premji Scholarship पात्रता मानदंड और आयु सीमा

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को नीचे दी गई शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • छात्रा ने किसी भी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों पास की हों
  • छात्रा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में भारत के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कोर्स (2 से 5 साल की अवधि) के पहले वर्ष में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश लिया हो
  • दूरस्थ शिक्षा यानी डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ने वाली छात्राएं इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी
  • डिग्री या डिप्लोमा के दूसरे, तीसरे, चौथे या पांचवें साल में पढ़ने वाली छात्राएं आवेदन नहीं कर सकतीं, सिर्फ पहले साल की छात्राएं ही पात्र हैं
  • अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में प्रवेश ले चुकीं छात्राएं और विप्रो की अन्य छात्रवृत्ति जैसे संतूर छात्रवृत्ति ले रही छात्राएं इसके लिए पात्र नहीं हैं
  • इस छात्रवृत्ति के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है, और यह मेरिट के आधार पर नहीं बल्कि पात्रता मानदंड के आधार पर दी जाती है

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो, हाल ही में यानी पिछले 6 महीनों के अंदर ली गई रंगीन तस्वीर, बिना सेल्फी या फिल्टर के
  • सादे सफेद कागज पर किए गए हस्ताक्षर की स्पष्ट फोटो
  • आधार कार्ड की स्पष्ट, रंगीन और अनएडिटेड सॉफ्ट कॉपी जिसमें नाम, फोटो और लिंग साफ दिखे, धुंधली या लॉक फाइल मान्य नहीं
  • सभी दस्तावेज PDF, PNG या JPEG फॉर्मेट में हों, फाइल साइज 30 KB से 500 KB के बीच होनी चाहिए

Ajim Premji scholarship टाइम टेबल

अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसके लिए किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाता। नीचे दी गई टाइम टेबल के अनुसार आवेदन से लेकर वितरण तक की पूरी प्रक्रिया चलेगी।

चरणसमय
आवेदन प्रक्रिया10 से 31 अगस्त 2026
समीक्षा और चयनअक्टूबर से मार्च तक
छात्रवृत्ति वितरणदिसंबर से शुरू
छात्रवृत्ति नवीकरणअगस्त 2026

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सबसे पहले अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • नए यूजर हैं तो रजिस्ट्रेशन करें, पहले से रजिस्टर हैं तो लॉगिन बटन पर क्लिक करें
  • आवेदन पत्र खोलें और सभी जानकारी सही-सही भरें
  • जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट और साइज में स्कैन करके अपलोड करें
  • पूरी जानकारी दोबारा जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें
  • आवेदन जमा होने के बाद चयन परिणाम की घोषणा का इंतजार करें

Azim Premji Scholarship 2026 Important Links

DescriptionLink
Azim Premji Foundation WebsiteClick Here
Apply OnlineClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.