Azim Premji Scholarship 2026 Last Date : 12वीं पास छात्रएं जो स्नातक में प्रवेश ले चुकी हैं वे सभी अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की पात्रता जांच कर अप्लाई कर सकते हैं, छात्रों को इस स्कीम के अंतर्गत ₹30000 की स्कॉलरशिप दी जाएगी ऑनलाइन तरीके से आवेदन मांगे गए हैं अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं आवेदन की तारीख नजदीक है आखिरी तारीख से पहले अभ्यर्थी अप्लाई कर दें अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप फाउंडेशन द्वारा यह स्कॉलरशिप चलाई जा रही है कौन-कौन इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकता है और आवेदन के लिए कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज जरूरी होंगे पूरी जानकारी इस आर्टिकल में देखें।
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 |
| संचालक संस्था | अजीम प्रेमजी फाउंडेशन |
| लाभार्थी | 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राएं |
| छात्रवृत्ति राशि | 30,000 रुपये प्रतिवर्ष |
| आवेदन तिथि | 10 से 31 अगस्त 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन, निःशुल्क |
21 राज्यों की छात्राओं को मिलेगा लाभ
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 का लाभ देशभर के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की छात्राओं को दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि छात्रा ने कक्षा दसवीं और बारहवीं, दोनों परीक्षाएं नियमित विद्यार्थी के रूप में किसी सरकारी स्कूल या कॉलेज से उत्तीर्ण की हों। निजी स्कूल से पढ़ाई करने वाली छात्राएं इस योजना के दायरे में नहीं आएंगी, इसलिए आवेदन से पहले यह शर्त ध्यान से जांच लेनी जरूरी है।
पहली स्नातक डिग्री वालों को ही मिलेगा मौका
इस छात्रवृत्ति के लिए वही छात्राएं पात्र मानी जाएंगी जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या भरोसेमंद निजी कॉलेज-विश्वविद्यालय में दो से पांच साल की अवधि वाले स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले साल में नियमित दाखिला लिया हो। एक जरूरी शर्त यह भी है कि यह छात्रा की पहली स्नातक डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए, यानी जिन छात्राओं ने पहले से कोई स्नातक कोर्स पूरा कर लिया है, वे दोबारा इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकतीं।
हर साल 30 हजार रुपये, पूरे कोर्स तक मिलती रहेगी मदद
पात्र छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत हर साल 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। खास बात यह है कि यह राशि आय या मेरिट के आधार पर अलग-अलग वर्गों में बंटी हुई नहीं है, बल्कि सभी पात्र छात्राओं को समान रूप से दी जाएगी। छात्रा जिस कोर्स में पढ़ाई कर रही है, उसकी अवधि के अनुसार यह सहायता दो से पांच साल तक लगातार जारी रह सकती है और इसका इस्तेमाल ट्यूशन फीस के साथ-साथ पढ़ाई से जुड़े दूसरे जरूरी खर्चों में भी किया जा सकता है।
आवेदन के लिए प्रोसेस पूरा
2026 बैच के लिए आवेदन की खिड़की 10 से 31 अगस्त 2026 तक ही खुली है, इसलिए जिन छात्राओं ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। पूरा आवेदन सिर्फ ऑनलाइन तरीके से किया जा सकता है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। फॉर्म भरते समय हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, सक्रिय बैंक खाते की पासबुक या स्टेटमेंट, कक्षा दसवीं-बारहवीं की मार्कशीट, कॉलेज में दाखिले का प्रमाण, बोनाफाइड सर्टिफिकेट या ट्यूशन फीस रसीद जैसे दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। ध्यान रहे कि ये सभी दस्तावेज साफ, बिना किसी संशोधन के हों और तय पीडीएफ, पीएनजी या जेपीजी फॉर्मेट में 30 से 500 केबी के बीच के साइज में हों, वरना आवेदन में दिक्कत आ सकती है।
वेबसाइट पर करें आवेदन
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने साफ किया है कि आवेदन प्रक्रिया के किसी भी चरण पर छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति या एजेंट आवेदन कराने के नाम पर पैसे मांगे, तो उससे सतर्क रहना जरूरी है। पात्र छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय की भीड़ या तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां लॉगिन कर ले इसके बाद सभी जरूरी सड़कों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपना ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे तथा जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें इस प्रकार आसानी से अजीम
Important Links
| Description | Link |
| ऑनलाइन आवेदन करें | Click Here |


