अटल आवासीय विद्यालयों में TGT-PGT भर्ती, जानें किस जिले में कितने पद और आखिरी तारीख

Atal Awasiya Vidyalaya Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए TGT और PGT गेस्ट फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति के जरिए निकाली जा रही है, इसलिए हर जिले में पदों की संख्या, विषय और अंतिम तिथि अलग-अलग रखी गई है। शिक्षकों की नियुक्ति पूर्णतया अनुबंध के आधार पर की जाएगी और यह नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक के लिए मान्य होगी। चयन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। सहारनपुर, मुरादाबाद, बस्ती, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़, लखनऊ, बांदा, सोनभद्र और गाजियाबाद सहित कई जिलों में यह भर्ती प्रक्रिया एक साथ चल रही है, जिसमें कुल मिलाकर सैकड़ों पदों पर गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति होनी है।

Atal Awasiya Vidyalaya Recruitment 2026

विवरणजानकारी
संस्थाअटल आवासीय विद्यालय, उत्तर प्रदेश
पदTGT व PGT गेस्ट फैकल्टी (विभिन्न विषय)
नियुक्ति अवधि31 मार्च 2027 तक अनुबंध आधारित
वेतन (PGT)35,750 रुपये प्रतिमाह
वेतन (TGT)34,125 रुपये प्रतिमाह
चयन प्रक्रियामेरिट व साक्षात्कार के आधार पर
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/कोरियर/स्वयं उपस्थित होकर)

मुजफ्फरनगर विषयवार वैकेंसी

मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम नंगला बुजुर्ग स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कुल 9 पदों पर गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति होनी है। इसमें PGT गणित का 1 पद, PGT अर्थशास्त्र का 1 पद, PGT समाजशास्त्र का 1 पद, PGT कॉमर्स (बिजनेस स्टडीज) का 1 पद और PGT कॉमर्स (एकाउंटेंसी) का 1 पद रखा गया है। इसके अलावा TGT सामाजिक विज्ञान के 3 पद और TGT संस्कृत का 1 पद भी शामिल है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, निकट केंद्रीय विद्यालय, सरकुलर रोड, मुजफ्फरनगर पर 07 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए muzaffarnagar.nic.in वेबसाइट के साथ-साथ फोन नंबर 8126893461 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

वाराणसी में इकोनॉमिक्स, साइंस व सोशल स्टडीज के 3 पद

वाराणसी जिले के करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कुल 3 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें इकोनॉमिक्स PGT का 1 पद, साइंस TGT का 1 पद और सोशल स्टडीज TGT का 1 पद शामिल है। योग्यता की बात करें तो PGT पद के लिए संबंधित विषय में इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स या कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और B.Ed अनिवार्य है, साथ ही हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाने की दक्षता होनी चाहिए। TGT साइंस पद के लिए ग्रेजुएशन में बायोलॉजी, बॉटनी या जूलॉजी विषय के साथ B.Ed जरूरी है, जबकि TGT सोशल स्टडीज के लिए हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में से कोई दो विषय ग्रेजुएशन स्तर पर होने चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का UPTET या CTET पेपर-2 पास होना भी अनिवार्य है। अधिकतम आयु सीमा 1 जुलाई 2026 को 50 वर्ष निर्धारित की गई है। वाराणसी में आवेदन की अंतिम तिथि 02 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक है और आवेदन पत्र कार्यालय अपर श्रम आयुक्त, वाराणसी क्षेत्र, नाटी इमली, वाराणसी पर भेजे जा सकते हैं। जानकारी के लिए फोन नंबर 9415285436 और 8090128689 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिलेवार अंतिम तिथि व कुल पदों की जानकारी

जिलाअंतिम तिथिकुल पद
सहारनपुर09 सितंबर 202609
सोनभद्र10 सितंबर 202606
मुरादाबाद31 अगस्त 202612
बस्ती05 सितंबर 202612
मुजफ्फरनगर07 सितंबर 202609
गोरखपुर02 सितंबर 202608
आजमगढ़03 सितंबर 202611
अयोध्या24-25 अगस्त 2026 (सीधा इंटरव्यू)12
वाराणसी02 सितंबर 202603
अलीगढ़30 अगस्त 202613
लखनऊ24 अगस्त 202608
बांदा22 अगस्त 202608

यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि अयोध्या, अलीगढ़, लखनऊ और बांदा जैसे कुछ जिलों में अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, इसलिए इन जिलों के अभ्यर्थियों को संबंधित जिले के कार्यालय से तुरंत संपर्क कर स्थिति स्पष्ट कर लेनी चाहिए। बाकी जिलों जैसे सहारनपुर, सोनभद्र, बस्ती, मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ में अभी आवेदन के लिए पर्याप्त समय बचा हुआ है।

ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। संबंधित विज्ञप्ति देखने के लिए सबसे पहले संबंधित जिले की NIC वेबसाइट पर जाएं, यहां आपको डिटेल नोटिफिकेशन और आवेदन का प्रारूप देखने को मिलेगा इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट, कोरियर या स्वयं उपस्थित होकर संबंधित जिले के तय कार्यालय पते पर निर्धारित अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक जमा करना होगा। तय समय के बाद सामान्य डाक या कोरियर से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन भेजना जरूरी है। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक अंक पत्र, प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, सामान्य निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य वांछित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लगानी होंगी। साथ ही अभ्यर्थी को अपना पता लिखे हुए दो लिफाफे भी संलग्न करने होंगे, जिन पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के हिसाब से डाक टिकट पहले से लगे होने चाहिए। लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में पद, विषय और आरक्षण वर्ग स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य है, वरना आवेदन निरस्त किया जा सकता है। काउंसिलिंग और साक्षात्कार की तिथि की सूचना बाद में अलग से दी जाएगी, जिसके लिए किसी भी तरह का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Important Links

DescriptionLink
Notification हेतु संबंधित जिला वेबसाइटClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now