Agniveer Recruitment Rally 2026: अग्निवीर भर्ती रैली नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

|
On: August 2, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Agniveer Recruitment Rally 2026: राजपूत रेजिमेंटल सेंटर की तरफ से अग्निवीर भर्ती रैली 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह रैली उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ स्थित कैरियप्पा कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। इस रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (रिलेशन एवं ओपन स्पोर्ट्समैन), अग्निवीर ट्रेड्समैन और अग्निवीर क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। भर्ती रैली 17 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक चलेगी। यह यूनिट हेडक्वार्टर कोटा रैली है, यानी इसमें मुख्य रूप से राजपूत रेजिमेंट के सैनिकों या पूर्व सैनिकों से जुड़े उम्मीदवार, ओपन कैटेगरी के स्पोर्ट्समैन और सभी भारत सभी जाति के ट्रेड्समैन व क्लर्क उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। इसके लिए कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है, उम्मीदवारों को सीधे तय तारीख पर दस्तावेजों के साथ मौके पर रिपोर्ट करना है।

Agniveer Recruitment Rally 2026

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनभारतीय सेना (राजपूत रेजिमेंटल सेंटर)
पद का नामअग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर क्लर्क
रैली का प्रकारयूनिट हेडक्वार्टर कोटा / रिलेशन रैली
रैली स्थानकैरियप्पा कॉम्प्लेक्स, राजपूत रेजिमेंटल सेंटर, फतेहगढ़ (यूपी)
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (सीधे रैली में रिपोर्ट करें)
आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in

Agniveer Recruitment Rally 2026 Important Dates

हर राज्य और कैटेगरी के लिए अलग-अलग तारीख तय की गई है। नीचे दी गई टेबल में अपनी तारीख जरूर देख लें ताकि आप सही दिन पर रिपोर्ट कर सकें।

इवेंटतारीख
यूपी राज्य (जीडी)17 अगस्त 2026
राजस्थान राज्य (जीडी)18 अगस्त 2026
यूके, एमपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल व अन्य राज्य (जीडी)19 अगस्त 2026
जीडी ओपन स्पोर्ट्समैन दस्तावेज जांच20 अगस्त 2026
स्पोर्ट्स एप्टीट्यूड टेस्ट20 अगस्त 2026
स्पोर्ट्समैन स्क्रीनिंग21 अगस्त 2026
ट्रेड्समैन एवं म्यूजिशियन22 अगस्त 2026
म्यूजिशियन एप्टीट्यूड टेस्ट23 अगस्त 2026
अग्निवीर क्लर्क23 अगस्त 2026
रिजर्व डे24 अगस्त 2026
मेडिकल जांच24 अगस्त 2026 से आगे
सीईई एडमिट कार्ड जारीअक्टूबर 2026, दूसरा सप्ताह
लिखित परीक्षा (सीईई)10-11 अक्टूबर 2026

आयु सीमा और योग्यता

इस भर्ती रैली के लिए उम्मीदवार की उम्र 17 साल 6 महीने से 22 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 01.07.2005 से पहले और 01.07.2009 के बाद का नहीं होना चाहिए। नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है, इसे नीचे टेबल में देख सकते हैं।

पदयोग्यता
अग्निवीर जीडी (रिलेशन/ओपन स्पोर्ट्समैन)10वीं पास, 5 विषयों में कुल 45% अंक, हर विषय में न्यूनतम 33%
अग्निवीर ट्रेड्समैन (शेफ, ड्रेसर, म्यूजिशियन, स्टीवर्ड, सपोर्ट स्टाफ, वॉशरमैन)10वीं पास, हर विषय में न्यूनतम 33%
अग्निवीर ट्रेड्समैन (हाउस कीपर)8वीं पास, हर विषय में न्यूनतम 33%
अग्निवीर क्लर्क12वीं पास (कला/वाणिज्य/विज्ञान), कुल 60% अंक, हर विषय में न्यूनतम 50%, अंग्रेजी व गणित/एकाउंट्स में 50% अनिवार्य

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती रैली में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। सभी चरण पास करने के बाद ही उम्मीदवार अगले स्तर पर जा पाएंगे। चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • रिलेशन सर्टिफिकेट व दस्तावेज सत्यापन
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट – दौड़, बीम, डिच एंड जिग-जैग बैलेंस
  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
  • स्पोर्ट्स एप्टीट्यूड टेस्ट (ओपन स्पोर्ट्समैन कैटेगरी के लिए)
  • म्यूजिशियन एप्टीट्यूड टेस्ट (म्यूजिशियन ट्रेड के लिए)
  • टाइपिंग टेस्ट (क्लर्क उम्मीदवारों के लिए, अंग्रेजी में 15 शब्द प्रति मिनट होना बेहतर)
  • मेडिकल जांच
  • कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (लिखित परीक्षा)

रैली में शामिल होने का तरीका

इस भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन की जरूरत नहीं है। उम्मीदवारों को सीधे तय तारीख पर मौके पर पहुंचना है। शामिल होने का तरीका इस प्रकार है:

  • तारीख जांचें: ऊपर दी गई टेबल से अपनी कैटेगरी, राज्य और रिपोर्टिंग तारीख जरूर देख लें।
  • समय पर पहुंचें: अपनी तय तारीख पर सुबह 2 बजे तक सिखली बैरियर, फतेहगढ़ चौराहे के पास रिपोर्ट करें।
  • दस्तावेज साथ रखें: रिलेशन सर्टिफिकेट, 10वीं/12वीं मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, 20 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार व पैन कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र और खेल/एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि हो) की मूल कॉपी और 2-2 अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं।

मौके पर दस्तावेज जांच, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद चुने गए उम्मीदवारों को अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह में सीईई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिया जाएगा और लिखित परीक्षा 10-11 अक्टूबर 2026 को होगी।

Agniveer Recruitment Rally 2026 Notification

विवरणलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन Click Here
आधिकारिक वेबसाइट (joinindianarmy.nic.in)यहां क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.