रेलवे में एक साथ 4 भर्तियों के फॉर्म शुरू, 8500 से ज्यादा पदों पर 10वीं-12वीं और ग्रेजुएट को मौका Railway Recruitment

Railway Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए यह महीना अच्छा मौका लेकर आया है। रेलवे ने एक साथ चार भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इनमें एनटीपीसी 12वीं लेवल, एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल, स्टेशन मास्टर और रेलवे अप्रेंटिस की भर्तियां शामिल हैं। कुल मिलाकर 8500 से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। हर भर्ती की जरूरी जानकारी नीचे अलग-अलग दी गई है, जिसे देखकर उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती चुन सकते हैं।

रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती 2026

स्टेशन मास्टर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अच्छे स्तर की नौकरी मानी जाती है। पहले यह पद एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के जरिए भरा जाता था, लेकिन इस साल से इसके लिए अलग भर्ती निकाली गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 1265 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है और आवेदन आरआरबी की वेबसाइट पर शुरू हो चुके हैं।

पद: स्टेशन मास्टर

रिक्तियां: 1265

आवेदन शुरू: 27 अक्टूबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 27 नवंबर 2026

योग्यता: ग्रेजुएशन

सैलरी: 35400 रुपये

आयु सीमा: 20 से 33 वर्ष, आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी

आवेदन और नोटिफिकेशन – यहां देखें

रेलवे अप्रेंटिस वैकेंसी 2026

यह स्थायी नौकरी नहीं है, लेकिन रेलवे के साथ करियर शुरू करने का अच्छा विकल्प है। आरआरसी अजमेर की ओर से अप्रेंटिस के 2000 से ज्यादा पदों पर फॉर्म लिए जा रहे हैं। जिन उम्मीदवारों को काम का अनुभव लेना है, उनके लिए यह भर्ती बेहतर मौका हो सकती है और आवेदन अभी चल रहे हैं।

पद: अप्रेंटिस

वैकेंसी: 2008

आवेदन की अंतिम तारीख: 22 नवंबर 2026

योग्यता: 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई

आयु सीमा: 15 से 24 वर्ष, आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार छूट

आवेदन और नोटिफिकेशन – यहां देखें

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 100 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है।

रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल वैकेंसी 2026

रेलवे नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती के आवेदन भी अभी चल रहे हैं। इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पदों पर नौकरी मिलेगी।

वैकेंसी: 3548

योग्यता: ग्रेजुएट

आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष, आरक्षित श्रेणी को छूट मिलेगी

आवेदन की अंतिम तारीख: 8 नवंबर 2026

सुधार की विंडो: 9 से 18 नवंबर 2026

सैलरी: चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर और गुड्स ट्रेन मैनेजर को 35400 रुपये तथा जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट को 29200 रुपये बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

चयन प्रक्रिया: सीबीटी-1, सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

आवेदन और नोटिफिकेशन – यहां देखें 

रेलवे एनटीपीसी 12वीं लेवल भर्ती 2026

एनटीपीसी ग्रेजुएट के साथ ही अंडर ग्रेजुएट लेवल के लिए भी फॉर्म लिए जा रहे हैं। यह भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क के 1688 पद निकले हैं। इसके लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है।

वैकेंसी: 1688

योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास

आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष

आवेदन की अंतिम तारीख: 13 नवंबर 2026

आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तारीख: 15 नवंबर 2026

सैलरी: कमर्शियल कम टिकट क्लर्क को 21700 रुपये तथा अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क को 19900 रुपये प्रतिमाह बेसिक वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया: सीबीटी-1, सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल

आवेदन और नोटिफिकेशन – यहां देखें

इन सभी भर्तियों में उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख से पहले कभी भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय हर जानकारी ध्यान से दर्ज करें, क्योंकि बाद में सभी विवरण का मिलान प्रमाणपत्रों से किया जाएगा।

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now