KVS Contract Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालयों में संविदा पर भर्ती, संविदा साथी पोर्टल से करें आवेदन

KVS Contract Recruitment 2026 : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में अस्थायी संविदा पदों पर भर्ती के लिए संविदा साथी पोर्टल पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती किसी एक जगह के लिए नहीं है। जहां-जहां केंद्रीय विद्यालय स्थित है, वहां की रिक्तियां अलग-अलग निकाली जाती हैं, इसलिए हर विद्यालय के पद और आवेदन की अंतिम तारीख भी अलग रहती है। अभ्यर्थियों को पहले पोर्टल पर जाकर अपने क्षेत्र या पसंद के विद्यालय की रिक्तियां देखनी होंगी और उसके बाद संबंधित पद के लिए आवेदन करना होगा। अभी जिन विद्यालयों की रिक्तियां जारी हुई हैं, उनकी सूची और अंतिम तिथि नीचे टेबल में दी गई है।

KVS Contract Recruitment 2026

FeatureDetails
Portal NameKVS Samvida Sathi Portal
OrganizationKendriya Vidyalaya Sangathan (KVS)
PurposeCentralized online registration for contractual staff in Kendriya Vidyalayas
Job TypeContractual / Temporary Positions
Who Can ApplyCandidates interested in PGT, TGT, PRT, Computer Instructor, Counselor, Special Educator, Sports Coach and other contractual roles
Key FacilitySingle online profile for applying to contractual opportunities in different Kendriya Vidyalayas
Registration ModeOnline Registration through Samvida Sathi Portal
Selection ProcessInterview or selection conducted by individual Kendriya Vidyalayas
Job GuaranteeRegistration does not guarantee a job
Official Portalsamvida-sathi.kvs.gov.in

संविदा साथी पोर्टल केवीएस का केंद्रीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसकी सबसे बड़ी सुविधा यह है कि अभ्यर्थी को हर विद्यालय के लिए अलग फॉर्म बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। एक बार प्रोफाइल बनाने के बाद अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों की संविदा रिक्तियों पर उसी प्रोफाइल से आवेदन किया जा सकता है। पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर, स्पेशल एजुकेटर और स्पोर्ट्स कोच जैसे कई पदों पर संविदा आधार पर भर्ती इसी पोर्टल के जरिए होती है। चयन की जिम्मेदारी संबंधित केंद्रीय विद्यालय की होती है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लेने का मतलब नौकरी मिलना नहीं है, यह सिर्फ आवेदन करने का माध्यम है। अंतिम चयन विद्यालय स्तर पर होने वाली प्रक्रिया के आधार पर ही किया जाएगा।

आयु सीमा: न्यूनतम 18 और अधिकतम 65 वर्ष

संविदा साथी भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष रखी गई है। यह सीमा आम संविदा भर्तियों के मुकाबले काफी ऊंची है, जिससे सेवानिवृत्त शिक्षकों और अनुभवी अभ्यर्थियों को भी मौका मिल जाता है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

किन विद्यालयों में कब तक कर सकेंगे आवेदन

फिलहाल अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों के लिए कुल 25 रिक्तियां पोर्टल पर दिखाई दे रही हैं। इनकी अंतिम तिथियां 20 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच हैं। सबसे पहले केवी पैनावु इडुक्की के तीन पदों के लिए 20 अक्टूबर को आवेदन बंद होंगे, जबकि केवी बीएसएफ रानीनगर में स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) पद की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। सबसे ज्यादा रिक्तियां पीएम श्री केवी खरगोन में हैं, जहां नौ पदों के लिए 28 अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इनमें एटीएल इंस्ट्रक्टर, काउंसलर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, डॉक्टर, पीजीटी कॉमर्स, पीआरटी, स्पेशल एजुकेटर, टीजीटी अंग्रेजी और टीजीटी संस्कृत शामिल हैं। पीजीटी, टीजीटी और प्राइमरी टीचर के अलावा वोकेशनल इंस्ट्रक्टर, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर, डॉक्टर और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद भी इस सूची में हैं। यानी शिक्षण के साथ-साथ गैर-शिक्षण पदों पर भी आवेदन का मौका है। नई रिक्तियां पोर्टल पर समय-समय पर जुड़ती रहती हैं।

विद्यालय वार पदों का विवरण

S.No.School NamePost / SubjectLast Date
1PM SHRI KV No.1 AFS SirsaPGT — Political Science26 अक्टूबर 2026
2PM SHRI KV No.1 Naval Base KochiTGT — Mathematics21 अक्टूबर 2026
3PM SHRI KV No.1 Naval Base KochiTGT — Social Studies21 अक्टूबर 2026
4PM SHRI KV IrlapaduPrimary Teacher — PRT22 अक्टूबर 2026
5PM SHRI KV IrlapaduTGT — Sanskrit22 अक्टूबर 2026
6PM SHRI KV No.1 DevlaliTGT — Mathematics24 अक्टूबर 2026
7PM SHRI KV No.1 DevlaliVocational Instructor24 अक्टूबर 2026
8PM SHRI KV Pragati Vihar Shift-IPGT — Computer Science26 अक्टूबर 2026
9PM SHRI KV Pragati Vihar Shift-IPGT — Mathematics26 अक्टूबर 2026
10PM SHRI KV No.3 Port Trust KochiPrimary Teacher — PRT28 अक्टूबर 2026
11KV BSF RaninagarSpecial Educator — Primary31 अक्टूबर 2026
12KV ThalasseryComputer Instructor — Secondary23 अक्टूबर 2026
13PM SHRI KV KhargoneATL Instructor28 अक्टूबर 2026
14PM SHRI KV KhargoneCounselor28 अक्टूबर 2026
15PM SHRI KV KhargoneData Entry Operator28 अक्टूबर 2026
16PM SHRI KV KhargoneDoctor28 अक्टूबर 2026
17PM SHRI KV KhargonePGT — Commerce28 अक्टूबर 2026
18PM SHRI KV KhargonePrimary Teacher — PRT28 अक्टूबर 2026
19PM SHRI KV KhargoneSpecial Educator — Primary28 अक्टूबर 2026
20PM SHRI KV KhargoneTGT — English28 अक्टूबर 2026
21PM SHRI KV KhargoneTGT — Sanskrit28 अक्टूबर 2026
22PM SHRI KV 9-Assam Rifles KiminPGT — Physics24 अक्टूबर 2026
23PM SHRI KV Painavu IdukkiCounselor20 अक्टूबर 2026
24PM SHRI KV Painavu IdukkiPrimary Teacher — PRT20 अक्टूबर 2026
25PM SHRI KV Painavu IdukkiVocational Instructor20 अक्टूबर 2026

पद के हिसाब से तय की गई शैक्षिक योग्यता

पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ बीएड की डिग्री भी जरूरी है। अलग-अलग विषयों की योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी के पास बीएड की डिग्री होनी चाहिए और उसने सीटेट (CTET) पेपर 2 उत्तीर्ण किया हो।

पीआरटी (प्राइमरी टीचर) पद पर आवेदन के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा डीएलएड की योग्यता और सीटेट पेपर 1 उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। वहीं कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए बी.टेक, बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीए या कंप्यूटर साइंस में इसके बराबर की योग्यता मांगी गई है।

बिना परीक्षा होगा चयन, इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

संविदा साथी भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होती। अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया हर केंद्रीय विद्यालय अपने स्तर पर पूरी करता है, इसलिए इंटरव्यू की तारीख और समय की जानकारी संबंधित विद्यालय की ओर से ही दी जाती है।

संविदा साथी पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले KVS के आधिकारिक संविदा साथी पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए “New Registration / Register” विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे सभी निर्देश (Instructions) ध्यान से पढ़ें।
  • निर्देश पढ़ने के बाद “Agree / Accept” करके आगे बढ़ें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने पर अपनी बेसिक जानकारी भरें।
  • नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद पूरा आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • मार्कशीट, डिग्री, फोटो और सिग्नेचर जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें या PDF सेव कर लें।

KVS Contract Recruitment 2026 Important Links

DescriptionLink
Last Date Online Application Formकेंद्रीय विद्यालय अनुसार आवेदन तिथि अलग-अलग
Apply OnlineNew Registration, Login
Official NotificationAnnouncements
Application InstructionsOfficial Instructions
Official WebsiteClick Kare 
Latest JobsClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now