रेलवे में ग्रेजुएट के लिए 3548 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू RRB NTPC Graduate Recruitment 2026

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 : रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए अच्छा  मौका है रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के लिए CEN No. 06/2026 जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 3,548 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में ग्रेजुएट लेवल के अलग-अलग पद शामिल हैं। इन पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को रेलवे में सरकारी नौकरी करने का मौका मिलेगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी ध्यान से देख लेनी चाहिए।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Overview

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। भर्ती में पे लेवल-5 और पे लेवल-6 के पद शामिल हैं। कुल 3,548 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 6 नवंबर 2026 तक चलेंगे।

ParticularsDetails
Recruiting BodyRailway Recruitment Boards
Exam NameRRB NTPC Graduate Recruitment 2026
CEN NumberCEN 06/2026
Total Vacancies3,548
QualificationGraduation
Pay LevelLevel 5 & Level 6
Application Start08 October 2026
Last Date06 November 2026
Official Websiterrbapply.gov.in

इस भर्ती में कुल 3,548 पद शामिल हैं। इनमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए पे लेवल और काम की जिम्मेदारी अलग है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी जरूरी योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें। परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं की गई है। परीक्षा से जुड़ी जानकारी बाद में रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी।

आयु सीमा और क्वॉलिफिकेशन क्या चाहिए 

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी जन्मतिथि और आयु से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों में अंतर हो सकता है। टाइपिंग से जुड़े पदों के लिए संबंधित टाइपिंग कौशल की जरूरत होगी। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन में पद के अनुसार योग्यता जरूर देखनी चाहिए।

RRB NTPC  Application Fee क्या लगेगी

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन शुल्क जमा करने से पहले उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार लागू शुल्क की जानकारी जरूर जांच लें।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Selection Process

RRB NTPC Graduate भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। इसमें पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT का आयोजन होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण की CBT में शामिल किया जाएगा। जिन पदों के लिए टाइपिंग कौशल परीक्षा जरूरी होगी, उनके लिए संबंधित उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कराना  होगा Aadhaar Verification

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आधार के माध्यम से अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी का सत्यापन करना होगा। आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि को दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र में दर्ज जानकारी से मिलाना जरूरी है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपने आधार और दसवीं के प्रमाण पत्र में दर्ज नाम और जन्मतिथि को अच्छी तरह जांच लें। जानकारी में अंतर होने पर आवेदन के दौरान परेशानी हो सकती है।

How to Apply RRB NTPC Graduate Recruitment 2026

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक आवेदन वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • आवेदन में मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को दोबारा जांच लें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म की प्रति डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Important Links

LinkDetails
Official NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now