ग्रामीण डाक सेवक के 25000+ पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन India Post GDS Recruitment Notification 2026

India Post GDS Recruitment Notification 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस के पदों पर बड़ी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। संचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले डाक विभाग ने यह विज्ञापन  27 अगस्त 2026 को यह नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें देशभर के अलग-अलग पोस्टल सर्कल में शाखा डाकपाल, सहायक शाखा डाकपाल और डाक सेवक के 25 हजार से अधिक पदों को भरा जाना है। यह भर्ती जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-टू, जुलाई 2026 के तहत निकाली गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 से अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकेंगे, जबकि आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी।

यह भर्ती केंद्रीय सिविल सेवाओं से अलग एक विशेष श्रेणी के तहत आती है, इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता मानदंड, क्षेत्रीय भाषा से जुड़ी शर्तें और सेवा नियमों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। हर पोस्टल डिवीजन के हिसाब से रिक्तियों का ब्योरा अलग-अलग होगा, जिसे आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन के दौरान पद चुनने से पहले जरूर देख लेना चाहिए। नीचे दी गई टेबल में इस भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी को संक्षेप में दिया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही जगह पूरा ओवरव्यू मिल सके।

India Post GDS Recruitment Notification 2026

ParticularsDetails
Recruitment OrganizationDepartment of Posts
MinistryMinistry of Communication
Post NameGramin Dak Sevak (BPM / ABPM / Dak Sevak)
Advt. No.17-12/2026-GDS
Total Vacancy25000+
Pay ScaleRs. 10,000/- to Rs. 29,380/-
Notification Date27.08.2026
Mode of ApplicationOnline

कब से कब तक होगा आवेदन

अभ्यर्थियों के लिए सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जो 19 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया होगा, वे 2 सितंबर 2026 शाम पांच बजे से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना शुरू कर सकेंगे। आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 शाम पांच बजे तक रखी गई है। जो अभ्यर्थी इस बीच अपना रजिस्ट्रेशन या आवेदन पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें बाद में मौका मिलना मुश्किल होगा, इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लेना जरूरी है।

उम्र सीमा और योग्यता से जुड़ी शर्तें

इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है और उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 21 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का दसवीं कक्षा गणित और अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा की जानकारी, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान और साइकिल चलाना आना भी अनिवार्य शर्त रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों के पास आजीविका के लिए कोई पर्याप्त वैकल्पिक साधन होने की घोषणा भी करनी होगी।

आवेदन शुल्क और कार्य से जुड़ी शर्तें

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, महिला और ट्रांसवुमन अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। कार्य की प्रकृति की बात करें तो शाखा डाकपाल का मानदेय 12 हजार से 29 हजार 380 रुपये के बीच रहेगा, जबकि सहायक शाखा डाकपाल और डाक सेवक को 10 हजार से 24 हजार 470 रुपये तक मिलेंगे। इन पदों पर रोजाना न्यूनतम चार और अधिकतम पांच घंटे काम करना होगा। चयनित शाखा डाकपाल को अपने खर्च पर डाकघर चलाने के लिए संबंधित गांव में ही रहना अनिवार्य होगा, वहीं सहायक शाखा डाकपाल और डाक सेवकों को भी संबंधित डाकघर के डिलीवरी क्षेत्र के भीतर ही निवास करना होगा।

चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट से होगी, जिसे चार दशमलव अंकों तक की सटीकता से तैयार किया जाएगा। इसके बाद संबंधित मंडल या यूनिट प्रमुख द्वारा दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और अंत में मेडिकल जांच व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही नियुक्ति दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को ओटीपी के जरिए सत्यापित करते हुए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, बोर्ड का नाम, दसवीं पास करने का वर्ष और अंक बिल्कुल मार्कशीट के अनुसार भरने होंगे। पसंदीदा पोस्टल डिवीजन चुनकर स्थानीय भाषा की पात्रता के आधार पर पद वरीयता देनी होगी, इसके साथ ही हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और सफेद कागज पर किया गया हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करना होगा। सभी जानकारी की जांच करने के बाद ही निर्धारित तिथि तक फॉर्म फाइनल सबमिट करना चाहिए।

India Post GDS Recruitment Notification 2026

DescriptionLink
Notification PDFClick Here
Online Form (From 31.08.2026)Apply Online
Official WebsiteIndia Post

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now