यूपी आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के लिए 7 सितम्बर तक आवेदन, देखें जिलानुसार नोटिफिकेशन UP Anganwadi Worker Vacancy 2026

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया कई जिलों में एक साथ चल रही है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग समय पर विज्ञप्तियां जारी की गई हैं, जिनकी आवेदन तिथियां भी अलग-अलग रखी गई हैं। कुछ जिलों में आवेदन की तारीख अगस्त के आखिरी हफ्ते में खत्म हो रही है तो कुछ में सितंबर के पहले हफ्ते तक मौका है। हर जिले की भर्ती के लिए अलग नोटिफिकेशन जारी हुआ है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने जिले की विज्ञप्ति खुद चेक करनी होगी। नीचे दी गई सूची में सिर्फ उन्हीं जिलों को शामिल किया गया है जिनकी आवेदन तिथि अभी नहीं निकली है।

किन जिलों में चल रहे आवेदन

नीचे टेबल में उन जिलों के नाम और आवेदन की अंतिम तिथि दी गई है, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ती/सहायिका भर्ती के लिए विंडो अभी खुली है।

जिलाअंतिम तिथि
अम्बेडकर नगर24 अगस्त 2026
बरेली25 अगस्त 2026
कुशीनगर25 अगस्त 2026
सोनभद्र26 अगस्त 2026
इटावा30 अगस्त 2026
संत कबीर नगर30 अगस्त 2026
महाराजगंज1 सितंबर 2026
मुजफ्फर नगर2 सितंबर 2026
ललितपुर3 सितंबर 2026
चित्रकूट5 सितंबर 2026
कानपुर नगर5 सितंबर 2026
झाँसी7 सितंबर 2026

कई जिलों में विंडो बंद हो चुकी

एटा और फर्रुखाबाद सहित कई जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन की तारीख पहले ही निकल चुकी है, इसलिए इन जिलों में अब नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा। जिन उम्मीदवारों ने समय रहते आवेदन कर दिया था, उनके लिए आगे की प्रक्रिया संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से ही जारी की जाएगी।

कैसे करें आंगनवाड़ी के लिए आवेदन

हर जिले की भर्ती अलग-अलग विज्ञप्ति के तहत चल रही है, इसलिए आवेदन का तरीका और जरूरी कागजात भी हर जिले में थोड़े अलग हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपने जिले की आधिकारिक विज्ञप्ति जरूर पढ़ लें, जिसमें पात्रता, उम्र सीमा और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी गई होती है।

DescriptionLink
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
जिलेवार नोटिफिकेशनयहां क्लिक करें

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now