बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों के लिए नोटिफिकेशन, आप कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Bank of Baroda LBO Notification 2026: 2482 : बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर यानी LBO के पद पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 2482 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया और इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह हाल के महीनों की सबसे बड़ी बैंकिंग भर्तियों में से एक मानी जा रही है, जिसका सीधा फायदा उन उम्मीदवारों को मिलेगा जो पहले से बैंकिंग सेक्टर में अनुभव रखते हैं।

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए, साथ ही किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में कम से कम 1 साल का ऑफिसर लेवल का अनुभव भी अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार को उस राज्य की लोकल भाषा की जानकारी भी होनी चाहिए, जिस राज्य के लिए वह आवेदन कर रहा है, क्योंकि चयनित उम्मीदवारों को उनके चुने गए राज्य में ही शुरुआती सेवा अवधि के लिए पोस्टिंग दी जाएगी। आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी। सैलरी के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को Rs. 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 के पे स्केल के अनुसार वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपये देने होंगे, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 175 रुपये रखा गया है। फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही किया जा सकेगा।

राज्यवार कितने पद किस भाषा में मांगी गई है योग्यता

इस भर्ती में हर राज्य के लिए वैकेंसी और उस राज्य की जरूरी स्थानीय भाषा अलग-अलग तय की गई है। सबसे ज्यादा 1185 पद गुजरात राज्य में हैं, जबकि कर्नाटक में 418 और महाराष्ट्र में 218 पद रखे गए हैं।

StateLocal LanguageVacancies
Andhra PradeshTelugu80
Arunachal PradeshEnglish20
AssamAssamese / Bodo40
GoaKonkani21
GujaratGujarati1185
Jammu & KashmirUrdu / Kashmiri / Dogri15
KarnatakaKannada418
KeralaMalayalam49
MaharashtraMarathi218
ManipurManipuri / Meitei15
MeghalayaGaro / Khasi15
MizoramMizo15
NagalandEnglish15
OdishaOdia100
PunjabPunjabi34
SikkimNepali / Sikkimese10
Tamil NaduTamil132
TelanganaTelugu50
TripuraBengali / Kokborok8
West BengalBengali / Nepali42

3 साल का सर्विस बॉन्ड भरना होगा अनिवार्य

इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को एक सर्विस बॉन्ड भी भरना होगा। इसके तहत ज्वाइनिंग के बाद कम से कम 3 साल तक बैंक में सक्रिय सेवा देना अनिवार्य होगा। अगर कोई उम्मीदवार 3 साल पूरे होने से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे 3 महीने की ग्रॉस सैलरी के बराबर राशि पेनल्टी के तौर पर चुकानी होगी, जो अधिकतम 2 लाख रुपये तक हो सकती है।

कैसे होगा उम्मीदवारों का सेलेक्शन

बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों से होकर गुजरेगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट यानी LPT से गुजरना होगा। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा।आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.bank.in पर जाकर Careers सेक्शन में Current Opportunities में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 है, ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

DescriptionLink
Notification PDFClick Here
Official WebsiteClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now