KVS NVS Tier-2 Result 2026 OUT: यहाँ से करें स्कोर कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड

|
On: August 17, 2026
Join WhatsApp
Join Now

KVS NVS Tier-2 Result 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 17 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। यह भर्ती अभियान के जरिए देशभर में टीचिंग और नॉन-टीचिंग के 15000 से ज्यादा पदों को भरा जाना है। टियर-2 की लिखित परीक्षा 27 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थी, और अब लंबे इंतजार के बाद उम्मीदवारों को अपना स्कोर कार्ड चेक करने का मौका मिल गया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

करीब 2.1 लाख वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुल 68 अलग-अलग विषयों में किया गया है, जिसके बाद यह रिजल्ट तैयार हो पाया है। चयन सूची और मेरिट लिस्ट आधिकारिक मूल्यांकन मापदंडों के आधार पर बनाई गई है, इसलिए उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि परिणाम पोस्ट और विषय के हिसाब से चरणबद्ध तरीके से जारी हो रहे हैं। जो उम्मीदवार इस चरण में सफल घोषित हुए हैं, उनके लिए अगला पड़ाव डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्किल टेस्ट या मेडिकल एग्जामिनेशन हो सकता है।

KVS NVS Tier-2 Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
आयोजक संस्थाCentral Board of Secondary Education (CBSE)
विभागKVS, NVS और EMRS
पद का नामविभिन्न टीचिंग व नॉन-टीचिंग पद
विज्ञापन संख्याRECTT. NOTIFICATION/01/2025
कुल वैकेंसी15000+
परीक्षा तिथि27 से 31 मार्च 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि17 अगस्त 2026
अगला चरणडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन / स्किल टेस्ट / मेडिकल जांच
ऑफिशियल वेबसाइटcbse.gov.in

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले CBSE या CTET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां होमपेज पर टियर-2 रिजल्ट या मेरिट लिस्ट से जुड़ा लिंक दिखेगा
  • जिस पर क्लिक करके अपने पद और विषय से जुड़ी पीडीएफ फाइल खोली जा सकती है।
  • पीडीएफ खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम खोजना सबसे आसान तरीका रहेगा
  • क्योंकि लिस्ट में हजारों नाम होने की वजह से मैनुअली ढूंढना मुश्किल हो सकता है।

रोल नंबर मिलने पर यह पक्का हो जाएगा कि उम्मीदवार टियर-2 में सफल रहा है या नहीं। सीधी बात करें तो रिजल्ट कन्फर्म होते ही उसकी एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेनी चाहिए, क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इसकी जरूरत पड़ सकती है।

टियर-2 में सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए अभी स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जल्द अपडेट किया जाना बाकी है। आप समझ सकते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का मूल्यांकन होने की वजह से अगले चरण की सूचना आने में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए बार-बार ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहना जरूरी है। किसी भी तरह की गलत जानकारी से बचने के लिए हमेशा CBSE, KVS या NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचना पर ही भरोसा करें।

Important Links

DescriptionLink
KVS NVS Tier-2 Result Notice PDFClick Here
KVS NVS Tier-2 Result Check LinkClick Here
CBSE ऑफिशियल वेबसाइटClick Here
KVS ऑफिशियल वेबसाइटClick Here
NVS ऑफिशियल वेबसाइटClick Here

15000 से ज्यादा पदों वाली इस भर्ती का टियर-2 रिजल्ट आने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर अगले चरण की सूचना पर टिकी है। सफल उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय कोई परेशानी न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.