UP Anganwadi Bharti News: उत्तर प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्त्री और सहायिका के पदों को भरने की प्रक्रिया इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार चल रही है। कई जिलों में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से समय-समय पर नई सूचनाएं जारी की जा रही हैं, जिससे स्थानीय महिलाओं को अपने ही ब्लॉक या गांव के आसपास काम करने का मौका मिल रहा है। यह प्रक्रिया किसी एक दिन में पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू नहीं होती, बल्कि हर जिला अपनी जरूरत और रिक्त पदों की संख्या के हिसाब से अलग समय पर सूचना जारी करता है, इसी वजह से आवेदन की तारीखें भी जिलेवार अलग-अलग बनी रहती हैं।
यह प्रक्रिया कोई एकदम नई बात नहीं है, बल्कि बीते कुछ महीनों से चरणबद्ध तरीके से चल रही है। शुरुआती दौर में जिन जिलों से सूचनाएं आई थीं, उनमें से ज्यादातर की आवेदन विंडो अब बंद हो चुकी है और वहां आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। वहीं दूसरी ओर हाल के हफ्तों में कुछ नए जिलों से भी सूचनाएं सामने आई हैं, जहां आवेदन की तारीख अभी खुली हुई है। यानी यह पूरा सिलसिला एक साथ खत्म नहीं होने वाला, बल्कि अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय पर पद भरे जा रहे हैं, इसलिए जिन उम्मीदवारों का जिला अभी सूची में शामिल नहीं है, उन्हें आगे भी मौका मिल सकता है।
फिलहाल किन जिलों में आवेदन की तारीख अभी खुली है
| जिला | आखिरी तारीख |
| एटा | 17-08-2026 |
| हापुड़ | 18-08-2026 |
| कुशीनगर | 19-08-2026 |
| फर्रुखाबाद (सहायिका) | 19-08-2026 |
| संत कबीर नगर | 20-08-2026 |
| भदोही (सहायिका) | 20-08-2026 |
| अयोध्या (तिथि विस्तार) | 21-08-2026 |
| उन्नाव (तिथि विस्तार) | 21-08-2026 |
| आम्बेडकर नगर (सहायिका) | 24-08-2026 |
| बरेली | 25-08-2026 |
| सोनभद्र | 26-08-2026 |
| इटावा | 30-08-2026 |
| आजमगढ़ (सहायिका) | 31-08-2026 |
| महाराजगंज | 01-09-2026 |
| मुजफ्फरनगर | 02-09-2026 |
आवेदन कैसे करें और क्या योग्यता तय है
जिन जिलों में अभी आवेदन की खिड़की खुली है, वहां इच्छुक महिलाएं संबंधित जिले की आधिकारिक सूचना में दिए गए तरीके से फॉर्म भर सकती हैं, और ज्यादातर जगह न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है। आवेदन का तरीका लगभग हर जिले में एक जैसा है, यानी पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर लगी सूचना पढ़नी होती है, फिर वहीं बताए गए फॉर्मेट में आवेदन पत्र तैयार कर जरूरी दस्तावेजों के साथ तय जगह पर जमा करना होता है। चूंकि आखिरी तारीख के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं होते, इसलिए जिस जिले में रुचि हो वहां की तारीख से पहले आवेदन पूरा कर लेना ठीक रहेगा। सटीक योग्यता, उम्र सीमा और चयन का आधार जिलेवार अलग-अलग हो सकता है, इसलिए अंतिम फैसला लेने से पहले संबंधित जिले की मूल सूचना जरूर देख लें।
कैसे भरें आंगनवाड़ी फॉर्म
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हो या फिर आंगनबाड़ी सहाय का दोनों के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आंगनवाड़ी फॉर्म भर सकते हैं-
- उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अधिकारी वेबसाइट पर जाने के बाद यहां आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा
- अगर आपने पहले कभी आवेदन किया है तो आपको रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करना होगा
- लोगिन करने के बाद आपको सभी जानकारी और अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे
- आपको शुल्क का भुगतान नहीं करना है
- आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर सबमिट कर देना है।
इन सभी आसान स्टेप्स को फॉलो करके उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं हालांकि बता दें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका के लिए जिला स्तर पर ही विज्ञप्ति निकाली जा रहे हैं अभी कई जिलों की विज्ञप्ति आना बाकी है इसके लिए पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
| Official Website | Click Here |
| सभी जिलों के लिए Online Apply | Click Here |










