पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें आप कैसे कर सकते हैं आवेदन

|
On: August 14, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment News: उत्तर प्रदेश में पशुपालन विभाग से जुड़ी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी भर्ती का ऐलान हुआ है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटनरी फार्मासिस्ट के पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के जरिए कुल 1308 पदों को भरा जाएगा, जो पशुपालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आते हैं। यह नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2026 को जारी हुआ है, जबकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी और 5 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी की PET-2025 परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, यानी जिन अभ्यर्थियों के पास पहले से वैध PET स्कोरकार्ड है, वही इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे।

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC
विभागपशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश
पद का नामवेटनरी फार्मासिस्ट (Veterinary Pharmacist)
विज्ञापन संख्या18-Exam/2026
कुल पद1308
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल-5 (29,200 – 92,300 रुपये)
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख14 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

आवेदन कब से कब तक होंगे

इच्छुक अभ्यर्थी 14 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर सकेंगे और आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है। इसके अलावा एक और जरूरी तारीख भी ध्यान में रखनी होगी, अगर किसी अभ्यर्थी को फीस में सुधार करना हो या आवेदन में कोई बदलाव करना हो, तो इसके लिए 12 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। आवेदन शुल्क की बात करें तो इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए एक समान फीस रखी गई है, चाहे वह सामान्य वर्ग हो, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला या भूतपूर्व सैनिक, सभी को सिर्फ 25 रुपये फीस के तौर पर ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे। इतनी कम फीस होने की वजह से ज्यादा से ज्यादा योग्य अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद है।

उम्र सीमा और किन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है, और उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट यानी 12वीं विज्ञान वर्ग से जीव विज्ञान या कृषि विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास वेटरनरी फार्मेसी में 2 साल का डिप्लोमा या उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का वेटरनरी काउंसिल में पंजीकरण होना और यूपीएसएसएससी पीईटी-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना भी अनिवार्य शर्त है। यानी जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पीईटी परीक्षा नहीं दी है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

किस आधार पर होगा फाइनल सिलेक्शन

वेटनरी फार्मासिस्ट पद पर चयन के लिए चार चरण तय किए गए हैं। सबसे पहले अभ्यर्थियों को उनके यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, और अंत में मेडिकल परीक्षा के जरिए अभ्यर्थी की शारीरिक फिटनेस जांची जाएगी। इन सभी चरणों को पार करने वाले अभ्यर्थी ही अंतिम रूप से वेटनरी फार्मासिस्ट पद के लिए चयनित माने जाएंगे।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न क्या है

मुख्य लिखित परीक्षा में एक ही प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे और यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट रखी गई है। इसमें हर गलत जवाब पर एक चौथाई यानी 25 प्रतिशत अंक काटे जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को बिना पूरा भरोसा हुए जवाब देने से बचना चाहिए। विषयवार अंकों का बंटवारा भी तय किया गया है, पशुधन, कुक्कुट पालन, पशु पोषण, फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी और वेटरनरी मेडिसिन-सर्जरी से जुड़े विषय संबंधित ज्ञान से 65 सवाल यानी 65 अंकों के होंगे। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी हाल की जानकारियों पर आधारित 15 सवाल यानी 15 अंक होंगे, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य से जुड़ी सामान्य जानकारी पर 20 सवाल यानी 20 अंक तय किए गए हैं।

पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से होगा लॉगिन

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत upsssc.gov.in पर जाकर करनी होगी, जहां अभ्यर्थियों को Applicant Segment में जाकर Live Advertisements सेक्शन खोलना होगा। यहां से वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती के लिंक पर क्लिक करके, अभ्यर्थी को अपने पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए OTP या व्यक्तिगत जानकारी के सत्यापन से लॉगिन करना होगा, क्योंकि इस भर्ती में पहले से मौजूद पीईटी डेटा के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया पूरी होती है। लॉगिन के बाद फॉर्म में जरूरी शैक्षिक जानकारी भरनी होगी और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे, साथ ही भरी गई सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है। इसके बाद 25 रुपये की प्रोसेसिंग फीस क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन जमा करनी होगी। फीस जमा होने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा और आगे की जरूरत के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लेना चाहिए। जो अभ्यर्थी अभी तक अपना पीईटी 2025 स्कोरकार्ड तैयार नहीं रखते, उन्हें आवेदन शुरू होने से पहले ही यह जानकारी अपने पास रख लेनी चाहिए ताकि आवेदन के समय कोई परेशानी न हो।

DescriptionLink
ऑनलाइन आवेदन करेंClick Here
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखेंClick Here
UPSSSC आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.