यूपी स्कॉलरशिप आवेदन प्रक्रिया शुरू, 25 अगस्त तक भरें फॉर्म UP Scholarship Form 2026

|
On: August 10, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Scholarship Form 2026: उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए इंतजार अब खत्म हो चुका है। समाज कल्याण विभाग ने साफ कर दिया है कि यूपी छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 प्रारम्भ हो रही है नए आवेदकों से लेकर नवीनीकरण कराने वाले छात्रों तक, सभी के लिए अलग-अलग समय सीमा तय की गई है। कक्षा 9 से लेकर पीजी और पीएचडी तक के छात्र इस योजना के दायरे में आते हैं। पोर्टल खुलते ही आवेदन की भीड़ बढ़ने की पूरी संभावना है, इसलिए जिन छात्रों के दस्तावेज पहले से तैयार हैं, उनके लिए यह समय जल्दी फॉर्म भरने का सबसे सही मौका है। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया था, जिसमें आवेदन से लेकर भुगतान तक की हर प्रक्रिया के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं।

UP Scholarship Online Apply आवेदन कब से कब तक

नए छात्रों के लिए पंजीकरण से लेकर आवेदन तक की खिड़की 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी, यानी करीब डेढ़ महीने का समय मिलेगा। वहीं जिन छात्रों को अपनी पुरानी छात्रवृत्ति का नवीनीकरण कराना है, उनके लिए यह अवधि सिर्फ 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक ही रखी गई है। यह अंतर इसलिए रखा गया है क्योंकि नए छात्रों को रजिस्ट्रेशन से लेकर दस्तावेज अपलोड करने तक ज्यादा समय चाहिए होता है, जबकि नवीनीकरण वाले छात्रों का डाटा पहले से पोर्टल पर मौजूद रहता है। स्कूल स्तर पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और अग्रसारण का काम 30 अगस्त 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक 31 अगस्त से 10 सितंबर के बीच वास्तविक छात्र संख्या का सत्यापन करेंगे, यानी यह देखा जाएगा कि जितने छात्रों ने आवेदन किया है, वे वाकई उस स्कूल में पढ़ रहे हैं या नहीं। इसके बाद एनआईसी को 11 से 17 सितंबर के बीच पूरी स्क्रूटनी करनी होगी। यह दोहरी जांच फर्जी आवेदनों को रोकने के मकसद से रखी गई है, जिससे असली जरूरतमंद छात्रों तक ही छात्रवृत्ति की राशि पहुंचे। पूरी समय-सारिणी नीचे टेबल में दी गई है।

ProcessDate
Master Data Upload by Schools22 July – 5 August 2026
Renewal Application & Hardcopy Submission11 – 25 August 2026
New Students Registration & Application11 August – 21 September 2026
Biometric Authentication (School Level)Till 30 August 2026
DIOS Verification31 August – 10 September 2026
NIC Scrutiny11 – 17 September 2026
Data Lock & Fund Demand GenerationTill End of October 2026
Amount Transfer to Bank AccountsJanuary 2027

आवेदन से पहले यह दस्तावेज तैयार रखें

फॉर्म भरते समय आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की कॉपी और पिछले साल की मार्कशीट जैसे दस्तावेज पास में रखना जरूरी है, ताकि अपलोड करते वक्त समय बर्बाद न हो। साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी तैयार रखें, क्योंकि OTP वेरिफिकेशन में इसकी जरूरत पड़ती है। SC/ST वर्ग के लिए पारिवारिक आय सीमा ₹2.5 लाख और OBC, जनरल व माइनॉरिटी वर्ग के लिए ₹2 लाख तय है। इसके अलावा छात्र का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नामांकित होना और पिछली कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य शर्तें हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी दस्तावेज स्पष्ट और सही फॉर्मेट में ही अपलोड होने चाहिए, वरना फॉर्म रिजेक्ट होने का खतरा बना रहता है।

UP Scholarship ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

छात्रों को scholarship.up.gov.in पर जाकर स्टूडेंट सेक्शन से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए Pre-Matric या Post-Matric श्रेणी चुनकर मांगी गई जानकारी भरनी होती है। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलने के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरा जाता है, जिसमें व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक संबंधी जानकारी देनी होती है। सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने के बाद ड्राफ्ट प्रिंट निकालकर एक बार जानकारी जरूर जांच लें, क्योंकि गलती होने पर बाद में करेक्शन विंडो का इंतजार करना पड़ सकता है, जो आमतौर पर आवेदन की अंतिम तिथि के बाद नवंबर महीने में खुलती है इसलिए आवेदन करते समय हर जानकारी सावधानी से भरना कितना जरूरी है। जानकारी सही पाए जाने पर ही फॉर्म फाइनल सबमिट करें और उसकी प्रिंट कॉपी संबंधित स्कूल या कॉलेज में जमा करें।

UP Scholarship का स्टेटस कैसे पता चलेगा

समाज कल्याण विभाग ने हाल ही में पिरामल फाउंडेशन फॉर एजुकेशन लीडरशिप के साथ एक एमओयू भी किया है, जिसका मकसद छात्रवृत्ति के भुगतान को सरल और पारदर्शी बनाना है। इससे छात्र आसानी से जान सकेंगे कि उनके खाते में राशि कब आएगी, यानी बार-बार पोर्टल पर स्टेटस चेक करने की जरूरत कम होगी। इसके अलावा जो छात्र पुराने तरीके से स्टेटस देखना चाहते हैं, वे “Student Login” सेक्शन में जाकर Registration Number, Password और Date of Birth डालकर “Application Status” पर क्लिक कर सकते हैं।

DescriptionLink
UP Scholarship Online Apply 11 अगस्त से शुरूClick Here
Official WebsiteClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.