स्टेट बैंक में 1500+ पदों के लिए नोटिफिकेशन, ₹64000 से अधिक सैलरी, आप कैसे कर सकते हैं अप्लाई

|
On: August 9, 2026
Join WhatsApp
Join Now

बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण अपडेट लेकर आई है जिसके अनुसार स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने क्लर्क के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1538 पदों को भरा जाएगा, लेकिन सवाल यह उठता है कि इन पदों के लिए आखिर कौन-कौन से अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं? तो इस आर्टिकल में इस नोटिफिकेशन से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। अगर आप पात्रता रखते हैं तो आवेदन कर सकेंगे।

बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने उन सभी अभ्यर्थियों को एक बड़ा मौका दिया है जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे। उम्मीदवारों के लिए 1538 पदों के लिए अधिसूचना जारी किया गया है। बैंक ने जूनियर एसोसिएट यानी क्लर्क के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऐसे उम्मीदवार जो आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन से संबंधित पूरी जानकारी यहां देख लें।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

जानकारी के लिए बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि की बात करें तो 27 अगस्त 2026 रखी गई है। इसके अंतर्गत कुल 1538 पदों पर नियुक्तियां की जानी है, जिसके लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क भी देना होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 750 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर निर्धारित किए गए हैं।

योग्यता क्या रखी गई है?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और इसके लिए भी एक अन्य महत्वपूर्ण शर्त यह है कि यह डिग्री 31 दिसंबर 2026 तक प्राप्त होनी चाहिए। साथ ही फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अगर उनका रिजल्ट यानी कि परीक्षा पास करने की समय सीमा दिसंबर तक रखी गई है, यानी कि दिसंबर तक परीक्षा पास का प्रमाण पत्र देना होगा, तभी वह अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन के लिए एज लिमिट

पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल के बीच होनी चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ अगर ओबीसी उम्मीदवार हैं तो ऐसे उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिल जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी। हालांकि, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 10 साल की छूट रखी गई है।

पदों की जानकारी

राज्य / क्षेत्रपद
आंध्र प्रदेश88
बैंगलोर120
भोपाल134
छत्तीसगढ़26
ओडिशा111
चंडीगढ़ UT22
जम्मू- कश्मीर UT42
हिमाचल प्रदेश11
पंजाब18
तमिलनाडु65
तेलंगाना32
राजस्थान106
पश्चिम बंगाल55
उत्तर प्रदेश31
महाराष्ट्र165
दिल्ली17
गुजरात289
असम39
त्रिपुरा22
बिहार12
झारखंड

आवेदन शुल्क कितना रखा गया है?

भाई, अगर आवेदन शुल्क और सैलरी की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन के समय 750 रुपए देने होंगे। हालांकि, अनुसूचित जाति या फिर अनुसूचित जनजाति के साथ-साथ एक्स सर्विसमैन आदि के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे उम्मीदवार जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क के पदों पर चयनित होते हैं तो उन्हें 64480 रुपए तक हर महीने सैलरी मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम होगा और इसमें क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी मेंस एग्जाम में शामिल होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट से भी गुजरना होगा। इसके बाद ही फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

आवेदन का है यह तरीका

वहीं इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से पूरी करनी होगी। आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट यानी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब यहां रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। नाम पासवर्ड के साथ लॉगिन करने के बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके अटैच करने होंगे और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।

ऑफिशल नोटिफिकेशन
Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.