यूपी आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर नोटिफिकेशन, जानें पात्रता सहित पूरी जानकारी

|
On: August 9, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Etawah Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से इटावा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 5 अगस्त 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले में कुल 102 पदों पर योग्य महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। चयन समिति की बैठक 27 जुलाई 2026 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हो चुकी है, जिसमें परियोजनावार रिक्त पदों की गणना कर ली गई है। यह भर्ती भी सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत की जा रही है, यानी कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन मेरिट और वरीयता के आधार पर ही होगा।

इटावा में रिक्त पदों का परियोजनावार विवरण

इटावा जिले में कुल 102 पद रिक्त हैं, जो 9 बाल विकास परियोजनाओं में बंटे हुए हैं। सबसे ज्यादा पद भरथना परियोजना में 26 और महेवा परियोजना में 14 रिक्त हैं। इसके अलावा सैफई में 13, बढ़पुरा में 12, जसवंतनगर में 11, ताखा में 08, बसरेहर में 10 और शहर परियोजना में सिर्फ 02 पद खाली हैं। अभ्यर्थियों को अपने ग्राम सभा या वार्ड के अनुसार संबंधित परियोजना में ही आवेदन करना होगा, क्योंकि आवेदिका को उसी वार्ड या ग्राम सभा की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

परियोजनाक्षेत्ररिक्त पद
चकरनगरग्रामीण10
ताखाग्रामीण08
बसरेहरग्रामीण14
महेवाग्रामीण26
भरथनाग्रामीण12
बढ़पुराग्रामीण13
सैफईग्रामीण06
शहरशहरी02
जसवंतनगरग्रामीण11
कुल पद102

UP आंगनवाड़ी पात्रता मानदंड

आवेदन से पहले सभी शर्तें ध्यान से पढ़ लें। केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होनी चाहिए, अधिकतम योग्यता स्नातकोत्तर तक मान्य होगी जिसके आधार पर मेरिट में अंक जुड़ेंगे। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए, आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आवेदिका को संबंधित ग्राम सभा या वार्ड की स्थायी निवासी होना जरूरी है, ग्राम सभा में पात्र अभ्यर्थी न मिलने पर न्याय पंचायत की निवासी मान्य होगी। निवास व जाति प्रमाण पत्र सिर्फ तहसील से ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से जारी अद्यतन प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे।

आंगनवाड़ी वरीयता एवं आरक्षण व्यवस्था

चयन में सबसे पहली वरीयता उसी ग्राम सभा या वार्ड की निवासी, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों, विधवा और विधिक तलाकशुदा/परित्यक्ता महिलाओं को दी जाएगी। यदि इस श्रेणी में अभ्यर्थी न मिले तो उसी ग्राम सभा की गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाली महिलाओं पर विचार होगा। इसके बाद भी पात्र अभ्यर्थी न मिलने पर संबंधित न्याय पंचायत में इसी क्रम से चयन किया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के पदों पर उसी श्रेणी के आवेदन मान्य होंगे, जबकि अनारक्षित पदों पर किसी भी वर्ग की महिला आवेदन कर सकती है। अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु शासनादेश अनुसार आरक्षण लागू रहेगा।

यूपी आंगनवाड़ी में आवेदन कैसे करें

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और नीचे दिए स्टेप्स से कोई भी पात्र महिला आसानी से आवेदन कर सकती है।

1. सबसे पहले upanganwadibharti.in पर जाएं।
2. इटावा जिले की भर्ती विज्ञप्ति खोलकर पूरी जानकारी पढ़ें।
3. ऑनलाइन फॉर्म में नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता सही-सही भरें।
4. शैक्षिक, आयु, निवास व जाति प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड करें।
5. फॉर्म अच्छी तरह जांचकर ही सबमिट करें।
6. आवेदन की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निर्धारित है, इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए।

यूपी के अन्य जिलों में भी आंगनवाड़ी भर्ती जारी

इटावा के अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया अभी सक्रिय है। जिन जिलों की अंतिम तिथि अभी नहीं बीती है, उनकी सूची नीचे टेबल में दी गई है। अभ्यर्थी अपने जिले के अनुसार जल्द आवेदन कर सकती हैं।

जिलाअंतिम तिथि
इटावा30-08-2026
सोनभद्र26-08-2026
बरेली25-08-2026
आम्बेडकर नगर24-08-2026
संत कबीर नगर20-08-2026
कुशीनगर19-08-2026
एटा17-08-2026
हापुड़16-08-2026
सीतापुर16-08-2026
लखीमपुरखीरी15-08-2026
बुलंदशहर14-08-2026
फिरोजाबाद13-08-2026
बस्ती12-08-2026
सहारनपुर12-08-2026
अयोध्या11-08-2026
उन्नाव11-08-2026

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.