आईबीपीएस बैंक क्लर्क नोटिफिकेशन जारी, 11403 पदों के लिए आवेदन शुरू IBPS Clerk CRP XVI Notification 2026

|
On: August 1, 2026
Join WhatsApp
Join Now

IBPS Clerk CRP XVI Notification 2026: इस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन यानी IBPS ने देश के अलग-अलग बैंकों में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसे IBPS Clerk CRP XVI भर्ती 2026 कहा जा रहा है। जो उम्मीदवार बैंक में क्लर्क बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक बहुत बड़ा मौका है। इस भर्ती के तहत कुल 11403 पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी ग्रेजुएशन पूरी कर ली है। इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।

IBPS Clerk 16th Recruitment 2026 Overview Table

OrganizationInstitute of Banking Personnel Selection (IBPS)
Post NameClerk
Total Post11403
Apply ModeOnline
Application Start Date01 August 2026
Last Date to Apply Online21 August 2026
Last Date to Pay Fee21 August 2026
Pre Exam DateOctober 2026
Mains Exam DateDecember 2026
CategoryBank Recruitment
Official Websiteibps.in

पदों की जानकारी और राज्यवार वैकेंसी

इस भर्ती में केवल एक ही पद है यानी क्लर्क, और इस पद पर पूरे देश में कुल 11403 सीटें खाली हैं। यह भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक जैसे कई बड़े बैंकों के लिए की जा रही है। हर राज्य में सीटों की संख्या अलग-अलग रखी गई है, जो नीचे टेबल में दी गई है।

राज्य का नामकुल पदराज्य का नामकुल पद
उत्तर प्रदेश1731कर्नाटक1414
महाराष्ट्र1051पश्चिम बंगाल946
गुजरात698मध्य प्रदेश570
बिहार491पंजाब481
राजस्थान392असम349
ओडिशा337दिल्ली415
छत्तीसगढ़265तमिलनाडु675
तेलंगाना191हरियाणा196
झारखंड182आंध्र प्रदेश186
उत्तराखंड145केरल108
हिमाचल प्रदेश97जम्मू कश्मीर67
त्रिपुरा64गोवा61
अरुणाचल प्रदेश45मणिपुर42
नागालैंड31पुडुचेरी26
सिक्किम28मेघालय22
चंडीगढ़20अंडमान निकोबार18
दादरा नगर हवेली18मिजोरम17
लक्षद्वीप11दमन दीव07
लद्दाख06कुल पद11403

पात्रता और आयु सीमा की पूरी जानकारी

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना जरूरी है, यानी किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री पूरी होनी चाहिए। जो उम्मीदवार अभी ग्रेजुएशन के आखिरी साल में हैं, उन्हें भी आवेदन का मौका मिल सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 01 अगस्त 2026 के हिसाब से कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग यानी SC, ST, OBC और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन फीस की बात करें तो जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये फीस देनी होगी, वहीं SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को सिर्फ 175 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट या कैश कार्ड के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

IBPS Clerk CRP XVI Notification 2026 ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें और आसानी से आवेदन करें आवेदन करने से पहले सभी दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक देख लें

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां क्लर्क भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • मिले हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से दोबारा लॉगिन करें।
  • फॉर्म में शिक्षा, पता और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके तय साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन के समय वेबकैम से लाइव फोटो भी खींचकर अपलोड करनी होगी।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले एक बार प्रीव्यू में सारी जानकारी जरूर जांच लें।
  • आखिर में फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूर रखें।

IBPS Clerk CRP XVI Notification 2026 Important Links

कामलिंक
ऑनलाइन आवेदन करेंApply Online
नोटिफिकेशन डाउनलोड करेंClick Here
आधिकारिक वेबसाइटIBPS Official Website

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.