यूपी आंगनवाड़ी के 10+ जिलों में नई भर्ती, देखें लेटेस्ट नोटिफिकेशन की लिस्ट UP Anganwadii Recruitment Notification 2026

UP Anganwadii Recruitment Notification 2026 : अगर आप उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री (वर्कर) या आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर नौकरी करना चाहती हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से समय-समय पर अलग-अलग जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के पदों पर भर्ती निकाली जाती है। इस समय राज्य के कई जिलों में दोनों ही पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जबकि कुछ जिलों में आवेदन की अंतिम तिथि पहले ही निकल चुकी है। नीचे हम आपको उन सभी जिलों की पूरी जानकारी दे रहे हैं, जहां अभी भी आवेदन की तारीख बाकी है, ताकि आप समय रहते अपना फॉर्म भर सकें और मौका हाथ से न निकलने पाए।

वर्कर और सहायिका के लिए अलग-अलग निकलती हैं भर्तियां

यह ध्यान रखना जरूरी है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री यानी वर्कर और आंगनवाड़ी सहायिका, दोनों बिल्कुल अलग-अलग पद हैं और इनके लिए अलग-अलग विज्ञप्तियां जारी की जाती हैं। एक ही जिले में कई बार दोनों पदों के लिए अलग-अलग समय पर भर्ती निकल सकती है, इसलिए आवेदन करते समय यह जरूर जांच लें कि आप किस पद के लिए फॉर्म भर रही हैं। हर जिले की भर्ती अधिसूचना अलग होती है और उसमें रिक्त पदों की संख्या, पात्रता और आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग दी गई होती है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपने जिले की आधिकारिक सूचना को ध्यान से जरूर पढ़ें।

जिलेवार भर्ती की जानकारी

नीचे दी गई तालिकाओं में उन जिलों की सूची दी गई है, जहां आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका पद के लिए अभी आवेदन की प्रक्रिया चालू है।

आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती

जिलाअंतिम तिथि
गोरखपुर05-10-2026
गोण्डा02-10-2026
जालौन30-09-2026
गौतम बुद्ध नगर28-09-2026
अमेठी21-09-2026
अमरोहा (जे.पी. नगर)24-09-2026
बलरामपुर23-09-2026
बाँदा22-09-2026
फतेहपुर17-09-2026
हमीरपुर16-09-2026

आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती सक्रिय जिले

जिलाअंतिम तिथि
गोरखपुर05-10-2026
जालौन30-09-2026
बरेली29-09-2026
गौतम बुद्ध नगर28-09-2026
कन्नौज28-09-2026
बलरामपुर23-09-2026

पात्रता और आयु सीमा से जुड़ी जरूरी जानकारी

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका, दोनों पदों के लिए सामान्य तौर पर उत्तर प्रदेश की मूल निवासी महिला उम्मीदवारों को ही आवेदन का पात्र माना जाता है, और ज्यादातर मामलों में उसी ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत या वार्ड की निवासी होने की शर्त रखी जाती है, जहां भर्ती निकली है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पद के लिए आमतौर पर हाईस्कूल या इंटरमीडिएट पास होना जरूरी माना जाता है, जबकि सहायिका पद के लिए न्यूनतम योग्यता आमतौर पर कक्षा 5वीं या 8वीं पास तय रहती है। आयु सीमा की बात करें तो अधिकतर जिलों में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 से 45 वर्ष के बीच रखी जाती है, हालांकि आरक्षित वर्ग और विधवा, तलाकशुदा महिलाओं को नियमानुसार छूट भी दी जाती है। चूंकि हर जिले की विज्ञप्ति में योग्यता और आयु सीमा में मामूली अंतर हो सकता है, इसलिए आवेदन करने से पहले अपने जिले की आधिकारिक सूचना जरूर पढ़ें।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने जिले की आधिकारिक आंगनवाड़ी भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रही संबंधित जिले की “आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति” पर क्लिक करें।
  • वर्कर या सहायिका, जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसकी अधिसूचना खोलकर सारी शर्तें ध्यान से पढ़ें।
  • पात्रता और आयु सीमा से जुड़ी शर्तें पूरी करने के बाद ही आवेदन फॉर्म भरें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज साथ में लगाएं।
  • फॉर्म को पूरी तरह जांचने के बाद ही अंतिम रूप से जमा करें।
  • भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर सुरक्षित रखें।
जानकारीलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
आवेदन करने के लिएयहां क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखेंयहां क्लिक करें

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now