UPSRLM Online Form 2026: ग्रामीण आजीविका मिशन में 3447 पदों के लिए नोटिफिकेशन, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

UPSRLM Online Form 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी क्षेत्र से जुड़ी नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन UPSRLM ने सेवायोजन के जरिए कुल 3447 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। यह आउटसोर्सिंग आधार पर हो रही नियुक्ति है, इसलिए इसे सीधी सरकारी नौकरी नहीं माना जाएगा। राहत की बात यह है कि किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 1 जुलाई 2026 तक चलेगी। एजुकेशनल या फिर प्रोफेशनल क्वालीफिकेशन रखने वाले युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है आईए जानते हैं पुरी डिटेल।

UPSRLM Notification 2026 Overview

यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से कराई जा रही है। आउटसोर्सिंग आधार पर होने की वजह से इसे स्थायी सरकारी पद की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। वेतन को लेकर अलग से कोई आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया गया है, इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में मौजूद है।

ये भी पढ़ें: UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें
विषयविवरण
विभागउत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन -UPSRLM
कुल पद3447
नौकरी का प्रकारआउटसोर्सिंग
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
कार्यक्षेत्रउत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटsewayojan.up.nic.in

UPSRLM आवेदन की तारीख और फीस

आवेदन के लिए समय सीमा करीब दो हफ्ते की है। ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2026 से शुरू हुए हैं और 1 जुलाई 2026 को बंद हो जाएंगे। फॉर्म भरने के लिए किसी भी वर्ग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कार्यक्रमतिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि15 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि1 जुलाई 2026
आवेदन शुल्कशून्य, कोई शुल्क नहीं

UPSRLM आयु सीमा कितनी रखी गई है

इस नियुक्ति में आयु सीमा का दायरा काफी बड़ा रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकें। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: UP Anganwadi Notification 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए नया नोटिफिकेशन, 12वीं पास के लिए अवसर

UPSRLM Eligibility योग्यता

इस नियुक्ति प्रक्रिया में जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग पदों पर चयन किया जाना है, और हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है। नीचे दोनों स्तर के पदों का ब्योरा अलग-अलग टेबल में दिया गया है।

ये भी पढ़ें: PM Shri Navodaya Vidyalaya Notification 2026: पीएम श्री नवोदय विद्यलयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए नोटिफिकेशन
पद का नामसंख्यायोग्यता
अकाउंट असिस्टेंट (ब्लॉक स्तर)826बीकॉम या बीबीए
डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस असिस्टेंट (ब्लॉक स्तर)228किसी भी विषय में स्नातक, CCC परीक्षा पास, कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान
ब्लॉक मिशन मैनेजर – आईबीसीबी एंड एसआईएसडी104किसी भी विषय में स्नातक
ब्लॉक मिशन मैनेजर – एनएफएल381बीबीए / बीए इकोनॉमिक्स / होटल मैनेजमेंट / फैशन टेक्नोलॉजी
ब्लॉक मिशन मैनेजर – एमएफएफआई456बीकॉम / बीए इकोनॉमिक्स / बीबीए
ब्लॉक मिशन मैनेजर – एमई एंड एमआईएस535बीसीए / बीएससी आईटी / बीटेक आईटी सीएसई / डेटा साइंस / पीजीडीसीए
ब्लॉक मिशन मैनेजर – एफएल एंड वैल्यू चेन386बीबीए / बीएससी एग्रीकल्चर / हॉर्टिकल्चर / फॉरेस्ट्री / फिशरीज
कुल (ब्लॉक स्तर)2916
पद का नामसंख्यायोग्यता
अकाउंट असिस्टेंट जिला स्तर48कॉमर्स / फाइनेंस / अकाउंट्स में मास्टर डिग्री
डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस असिस्टेंट (जिला स्तर)187किसी भी विषय में स्नातक, CCC परीक्षा पास
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – आईबीसीबी एंड एसआईएसडी04एमएसडब्ल्यू / एमए / एमएससी रूरल डेवलपमेंट या संबंधित विषय / एमबीए / पीजीडीएम
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – एनएफएल26एमबीए / पीजीडीएम रूरल डेवलपमेंट / एमए / एमएससी / एमकॉम या संबंधित मास्टर डिग्री
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – एमएफएफआई38एमबीए / पीजीडीएम फाइनेंस / बैंकिंग / रूरल मैनेजमेंट / एमकॉम / एमए इकोनॉमिक्स / सीएमए इंटर
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – एमई एंड एमआईएस38एमबीए / एमटेक / बीटेक / एमएससी आईटी / कंप्यूटर साइंस / डेटा साइंस
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – एफएल40एमएससी एग्रीकल्चर या समान डिग्री
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – वैल्यू चेन एंड मार्केट लिंकेज75MBA / पीजीडीएम मार्केटिंग / एग्री बिजनेस / सप्लाई चेन / एमएससी एग्री बिजनेस
डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर – एडमिन एंड अकाउंट्स75एमबीए / पीजीडीएम फाइनेंस / बैंकिंग / एचआर / एमकॉम / CMA / एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
कुल (जिला स्तर)531

UPSRLM कहां सबसे ज्यादा पद

कुल 3447 पदों में से 2916 पद ब्लॉक स्तर पर हैं यानी करीब 85 प्रतिशत पद ब्लॉक स्तर पर ही हैं। इसमें सबसे ज्यादा 826 पद अकाउंट असिस्टेंट के हैं और इसके बाद एमई एंड एमआईएस ब्लॉक मिशन मैनेजर के 535 पद आते हैं। जिला स्तर पर पद संख्या कम है, कुल 531 लेकिन इन पदों के लिए मास्टर डिग्री या एमबीए जैसी ऊंची योग्यता मांगी गई है। कॉमर्स, आईटी कृषि, समाज कार्य और लोक प्रशासन तक, अलग-अलग विषयों के उम्मीदवारों के लिए इसमें जगह बनाई गई है इसलिए सिर्फ एक स्ट्रीम के छात्रों तक यह सीमित नहीं है।

UPSRLM Online Form 2026 Online Apply

  • सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और वर्ग से जुड़ा विवरण भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर समेत मांगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म को एक बार दोबारा जांचें और फिर सबमिट करें।
  • आवेदन की पुष्टि वाला पृष्ठ डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

बता दें कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पूरी तरह पढ़ लें ताकि किसी पद से जुड़ी कोई जरूरी शर्त छूट न जाए।


ParticularsDetailsLink
 Online Apply LinkUPSRLM 2026 के लिए सीधा आवेदन लिंकClick Here
Official Notificationपूरी विज्ञप्ति और योग्यता की पीडीएफClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes on government employee news, teacher updates, pension, service rules, recruitment, and welfare schemes, helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now