8th Pay Commission Fitment Factor 3.833: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वां वेतन आयोग इस समय सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। कर्मचारी संगठनों ने अपनी सिफारिशें लगभग तय कर ली हैं और सबसे चर्चित मांग है 3.833 का फिटमेंट फैक्टर, जिसके आधार पर न्यूनतम बेसिक वेतन मौजूदा ₹18000 से बढ़कर ₹69000 हो सकता है। JCM के राष्ट्रीय संयोजक श्री शिव गोपाल मिश्रा ने एक प्रमुख मीडिया साक्षात्कार में इस मांग का पूरा वैज्ञानिक आधार स्पष्ट किया है। वैसे देखा जाए तो यह मांग अचानक नहीं उठी, बल्कि इसके पीछे बदलती पारिवारिक संरचना, महंगाई और आधुनिक जीवनशैली की जरूरतों का विस्तृत अध्ययन है। इस लेख में हम इस पूरे विषय को विस्तार से समझेंगे। इसके अलावा कर्मचारियों को आठवीं वेतन आयोग से संबंधित मांग पत्र जमा करने के लिए 15 जून तक का समय मिला है ऐसे कर्मचारी जो सैलरी पेंशन या अन्य किसी भी मामले में अपना मांग पत्र 8वें वेतन आयोग को भेजना चाहते हैं तो 15 जून 2026 आखिरी डेट लाइन रखी गई है।
8th Pay Commission Overview
| विषय | विवरण |
|---|---|
| वेतन आयोग | 8th Pay Commission |
| मांग की गई फिटमेंट फैक्टर | 3.833 |
| मौजूदा न्यूनतम बेसिक वेतन | ₹18,000 |
| प्रस्तावित न्यूनतम वेतन | ₹69,000 (₹18,000 × 3.833 = ₹68,994) |
| 7वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर | 2.57 |
| पारिवारिक इकाई आधार | 5 यूनिट (पति, पत्नी, 2 बच्चे, माता-पिता) |
| मांग करने वाला संगठन | JCM (Joint Consultative Machinery) |
| सरकारी निर्णय की स्थिति | अभी तक कोई आधिकारिक स्वीकृति नहीं |
फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?
फिटमेंट फैक्टर वह Multiplier है जिसके आधार पर नए वेतन आयोग के लागू होने पर मौजूदा बेसिक वेतन और पेंशन को संशोधित किया जाता है। सीधी बात करें तो जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, तो पुराने वेतन को इस फैक्टर से गुणा करके नया वेतन तय किया जाता है। 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम वेतन ₹7,000 से बढ़कर ₹18000 हुआ था। अब 8वें वेतन आयोग के लिए कर्मचारी संगठन 3833 की मांग कर रहे हैं। इस गणना के अनुसार ₹18000 × 3.833 = ₹68994 जिसे गोलाई में ₹69000 कहा जा रहा है। यह मांग केवल न्यूनतम स्तर के कर्मचारियों तक सीमित नहीं है फिटमेंट फैक्टर सभी वेतनमानों पर लागू होता है इसलिए हर स्तर के कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे।
3.833 का आंकड़ा कहाँ से आया?
शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार, 7वें वेतन आयोग के समय JCM ने डॉ. वॉलेस ऑक्रॉयड फॉर्मूले के आधार पर 3.26 के फिटमेंट फैक्टर की मांग की थी। ऑक्रॉयड फॉर्मूला मूल रूप से पोषण संबंधी जरूरतों के आधार पर न्यूनतम मजदूरी तय करने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। लेकिन कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि वह फॉर्मूला आज की जीवनशैली के अनुरूप नहीं रहा। इसलिए इस बार उस फॉर्मूले को आधुनिक परिस्थितियों के अनुसार अपडेट किया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार की गणना में मेट्रो शहरों से लेकर छोटे कस्बों और गाँवों तक व्यापक सर्वेक्षण किया गया है, जिससे आंकड़ा अधिक यथार्थवादी बन सके।
ऑक्रॉयड फॉर्मूले में क्या बदलाव किए गए?
कर्मचारी संगठनों ने पुराने ऑक्रॉयड फॉर्मूले में चार प्रमुख क्षेत्रों में बदलाव किया है। पहला भोजन: पहले रोटी, दाल, चावल को आधार मानकर कैलोरी गणना होती थी, लेकिन अब बच्चों-बुजुर्गों की अलग पोषण जरूरतें, ऑनलाइन फूड ऑर्डर और पैकेज्ड फूड को भी जोड़ा गया है। दूसरा कपड़े: पहले थान के कपड़े से पूरे परिवार का हिसाब लगाया जाता था, लेकिन अब रेडीमेड और ब्रांडेड कपड़े, स्कूल यूनिफॉर्म और प्रोफेशनल पोशाक की लागत शामिल की गई है। तीसरा परिवहन: साइकिल या पैदल चलने की जगह अब निजी वाहन, ईंधन और रोजाना आने-जाने का खर्च जोड़ा गया है। चौथा तकनीक: स्मार्टफोन, मोबाइल डेटा और इंटरनेट को अब आवश्यक जरूरत माना गया है, जिसका खर्च भी गणना में शामिल है। आप समझ सकते हैं कि ये बदलाव पिछले एक दशक की जीवनशैली में आए परिवर्तन को दर्शाते हैं।
5 यूनिट परिवार का आधार क्यों?
इस बार की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पारिवारिक इकाई की परिभाषा बदली गई है। पहले गणना में कर्मचारी, पत्नी और दो बच्चे यानी 4 सदस्यों को आधार बनाया जाता था। अब इसमें माता-पिता को भी शामिल किया गया है, जिससे यह 5 यूनिट हो गया। इसकी वजह यह है कि अधिकांश सरकारी कर्मचारियों पर बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेदारी भी होती है। बुजुर्गों को नियमित चिकित्सा, दवाइयाँ, जाँच और विशेष पोषण की आवश्यकता होती है जो खर्च बढ़ाती हैं। शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार सरकार स्वयं भी 5 यूनिट के परिवार की अवधारणा को मान्यता देती है, इसलिए वेतन गणना में भी इसे शामिल होना चाहिए। 3 यूनिट आधार पर ₹54000 की मांग थी लेकिन 5 यूनिट के आधार पर यह ₹69000 बनती है।
पेंशनभोगियों पर क्या असर होगा?
फिटमेंट फैक्टर का असर केवल सेवारत कर्मचारियों तक सीमित नहीं है इसका सीधा प्रभाव पेंशनभोगियों पर भी पड़ता है। यदि 3.833 का फिटमेंट फैक्टर स्वीकार होता है, तो न्यूनतम बेसिक पेंशन में भी उसी अनुपात में वृद्धि होगी। इससे परिवार पेंशन पाने वाले सदस्यों को भी लाभ मिलेगा। बुजुर्ग पेंशनभोगी जो बढ़ती स्वास्थ्य लागत और महंगाई से जूझ रहे हैं उनके लिए यह राहत की बात होगी। हालांकि अभी यह केवल यूनियनों की मांग है और सरकार की ओर से कोई आधिकारिक स्वीकृति नहीं मिली है।
8th Pay Commission की वर्तमान स्थिति
JCM ने अपनी प्रमुख सिफारिशें लगभग तय कर ली हैं और इन्हें वेतन आयोग के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी है। मुख्य मांगें इस प्रकार हैं फिटमेंट फैक्टर 3.833 न्यूनतम बेसिक वेतन ₹69000, 5 यूनिट परिवार मॉडल की मान्यता और आधुनिक जीवनशैली पर आधारित वेतन निर्धारण पद्धति। शिव गोपाल मिश्रा का कहना है कि यह कोई सपना नहीं बल्कि तथ्यों पर आधारित मांग है और वेतन आयोग के सामने इसका पूरा जस्टिफिकेशन दिया जाएगा।अंतिम निर्णय वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकारी स्वीकृति पर निर्भर करेगा।
फिटमेंट फैक्टर 3.833 का वेतन पर असर
| मौजूदा बेसिक वेतन | 3.833 फिटमेंट के बाद अनुमानित वेतन | वृद्धि (अनुमानित) |
|---|---|---|
| ₹18,000 | ₹68,994 (~₹69,000) | ₹50,994 |
| ₹25,000 | ₹95,825 | ₹70,825 |
| ₹40,000 | ₹1,53,320 | ₹1,13,320 |
| ₹56,100 (Level 10) | ₹2,14,933 | ₹1,58,833 |
नोट: ये आंकड़े अनुमानित हैं और केवल बेसिक वेतन पर आधारित हैं। HRA, TA और अन्य भत्ते अलग से जुड़ेंगे।
कब आएगी आठवीं वेतन आयोग की रिपोर्ट
आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर के बाद कर्मचारियों की नजर आयोग की रिपोर्ट पर है केंद्र सरकार जब भी नया वेतन आयोग गठित करती है तो उसकी समीक्षा और हिट धारकों के साथ-साथ बातचीत और अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में डेढ़ से 2 साल तक का समय लग जाता है 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था और इसके बाद सरकार ने आयोग की अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया है किसी बीच विभागों और कर्मचारी यूनियनों के बीच सुझाव और ज्ञापन स्वीकार करने की अंतिम तिथि भी 15 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है आयोग द्वारा सभी सुझावों को विश्लेषण करने के बाद 2027 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है।
8वें वेतन आयोग को कैबिनेट की मंजूरी
आठवीं वेतन आयोग से रिपोर्ट मिलने के बाद वित्त मंत्रालय इसका मूल्यांकन करने के बाद निर्णय लेगा केंद्रीय कैबिनेट द्वारा फिटमेंट फैक्टर और नई सैलरी स्ट्रक्चर का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा जो की जून या फिर जुलाई 2027 में होने की संभावना है वहीं केंद्र सरकार का एरिया को लेकर भी नियम साफ है कि नया वेतन आयोग हमेशा निर्धारित तिथि यानी की 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा यानी कि जून जुलाई में जब कैबिनेट की इस रिपोर्ट पर मोर लगेगी तब बड़ी हुई सैलरी कर्मचारियों को मिलने लगेगी इसके अलावा 1 जनवरी 2026 से लेकर लागू होने वाले महीने तक की पूरी पड़ी हुई सैलरी कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर के रूप में मिलेगी।
कर्मचारियों को 15 जून तक मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन
आठवीं वेतन आयोग ने सुझाव और मेमोरेंडम जमा करने के लिए अंतिम तिथि 15 जून 2026 रखी गई है पहले इसे 30 अप्रैल 2026 तक रखा गया था अब आर्ट में वेतन आयोग से संबंधित सुझाव और मांग पत्र 15 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं ऐसे सभी कर्मचारी जिन्होंने अभी तक अपना मांग पत्र सबमिट नहीं किया है तो वह आज 15 जून 2026 तक कर सकते हैं वेतन आयोग ने इसी साल फरवरी महीने में आठवें वेतन आयोग की वेबसाइट लांच की थी इसी वेबसाइट के माध्यम से केंद्रीय कर्मचारियों और कर्मचारी संगठन सहित सभी अन्य हित धारकों से सुझाव आमंत्रित किए गए थे सुझाव भेजने के लिए कर्मचारियों को वेबसाइट पर जाना होगा और अपनी श्रेणी का चयन करना होगा फिर मोबाइल नंबर या ईमेल के माध्यम से ओटीपी सत्यापित किया जाएगा और आवेदन फॉर्म भरकर अपना मांग पत्र सबमिट कर सकते हैं।






