UP Free Scooty Yojana 2026: पहले चरण में 50000 छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी, आवेदन, पात्रता चयन प्रक्रिया

HIGHLIGHTS

  • 50,000 मेधावी छात्राओं को पहले चरण में फ्री स्कूटी मिलेगी।
  • मेरिट के आधार पर छात्राओं का चयन किया जाएगा।
  • रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत छात्राओं को लाभ मिलेगा।
  • कॉलेज और विश्वविद्यालय आने-जाने के लिए मिलेगी परिवहन सुविधा।
  • आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।

UP Free Scooty Yojana 2026: उत्तर प्रदेश की 12वीं पास छात्राओं के लिए सरकार फ्री स्कूटी देने जा रही है। उत्तर प्रदेश की रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत स्नातक फर्स्ट ईयर की मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी मिलेगी। पहले चरण में 50000 छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी। 9 लाख से अधिक छात्राओं में से 50000 छात्राओं का चयन किया जाएगा। प्रदेश के विश्वविद्यालयों, संस्थानों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए सरकार फ्री स्कूटी की सुविधा देने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रथम वर्ष की मेधावी छात्राओं को इस योजना में शामिल करेगी। रानी लक्ष्मीबाई योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना है। साथ ही कॉलेज आने-जाने की दिक्कतों का सामना कम किया जा सके, इसको लेकर भी सरकार इस योजना के माध्यम से मेधावी छात्राओं को जोड़ रही है। किन छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, कैसे चयन किया जाएगा, पूरी जानकारी पढ़ें।

Free Scooty for Girls UP चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना का लाभ उन छात्राओं को देगी, जो पढ़ाई-लिखाई में अच्छी हैं। यानी कि स्कूटी देने के लिए सरकार द्वारा पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाते हुए चयन सूची तैयार की जाएगी। इस योजना के अनुसार छात्राओं को उनके स्नातक प्रथम वर्ष में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इसी मेरिट के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। ऐसी छात्राएं, जो मेरिट लिस्ट में चयनित होंगी, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से फ्री स्कूटी दी जाएगी। हालांकि विभाग द्वारा फ्री स्कूटी देने की प्रक्रिया पर मंथन चल रहा है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए कुछ अधिकारियों द्वारा लिखित परीक्षा से मेरिट बनाई जाने की बात भी कही गई है। हालांकि अभी मेरिट के आधार पर ही खाका तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें: UP Shiksha Mitra Cashless Health Card Scheme 2026: यूपी शिक्षामित्र कैशलेस कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन, e-KYC, आश्रित जोड़ने और डाउनलोड की पूरी जानकारी

UP Free Scooty Yojana 2026 Overview

SchemeUP Free Scooty Yojana 2026
StateUttar Pradesh
BeneficiariesMeritorious Female Students
SelectionMerit Based
First Phase50,000 Students
Application ModeOnline
StatusGuidelines Prepared

पहले चरण में 50000 छात्राओं का होगा चयन UP Free Scooty Scheme

उत्तर प्रदेश के डिग्री कॉलेज और विभिन्न यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाली बालिकाओं की संख्या की बात की जाए, तो कुल मिलाकर 9 लाख छात्राएं 12वीं पास करके स्नातक में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। सरकार द्वारा इतनी बड़ी संख्या को नजर में रखते हुए इस योजना को एक से अधिक चरणों में लागू किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा जो मास्टर प्लान बनाया गया है, उसके अंतर्गत पहले चरण में 50000 मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। हालांकि सरकार का लक्ष्य 70000 से अधिक लड़कियों को फ्री स्कूटी उपलब्ध कराना है। सरकार इस प्रक्रिया को दो या तीन चरणों में पूरा कर सकती है।

मुख्यमंत्री लगाएंगे फाइनल मुहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस योजना पर अंतिम निर्णय लेंगे। इस योजना के द्वारा छात्राओं को लाभ पहुंचाने के लिए जल्द से जल्द शिक्षा विभाग द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है। विभाग की ओर से इस योजना का पूरा प्रस्ताव और गाइडलाइंस तैयार की जा चुकी हैं। अब इस प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा जाएगा। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलती है, फिर इस योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया और तारीखों की घोषणा की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बिना किसी भेदभाव के स्क्रीनिंग की जाएगी और मेरिट लिस्ट तैयार होगी। ऐसी मेधावी छात्राएं, जो भाग्यशाली होंगी, उन सभी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए फ्री स्कूटी मिलेगी, जिससे वह कॉलेज आने-जाने में आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ सुरक्षित भी महसूस कर सकेंगी।

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh Pandit Deendayal Upadhyay Rajya Karmchari Cashless Chikitsa Yojana सरकारी कर्मचारियों के लिए

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया Free Scooty Registration 2026

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की गाइडलाइन तैयार की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आधिकारिक ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और विस्तृत दिशा-निर्देश मंजूरी मिलने के बाद जारी किए जाएंगे। फ्री स्कूटी योजना की गाइडलाइन के अंतर्गत विभाग द्वारा पात्रता शर्तों, योग्यता मानदंड, आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया तथा स्कूटी वितरण प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए छात्राओं को अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार करने होंगे। आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही आवेदन की प्रक्रिया तुरंत शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: UP Cashless Health Card KYC: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु आवेदन एवं E-KYC की सम्पूर्ण प्रक्रिया

फ्री स्कूटी योजना के लाभ

सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 50000 मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश की पात्र कॉलेज जाने वाली और मेधावी छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली स्कूटी पेट्रोल या इलेक्ट्रिक हो सकती है। हालांकि आधिकारिक अधिसूचना और दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही इसकी पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस योजना के द्वारा छात्राओं को कॉलेज और विश्वविद्यालय तक सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से आने-जाने में मदद मिलेगी। ऐसी छात्राएं, जो ग्रामीण या दूर-दराज के क्षेत्र में रोजाना कॉलेज जाती हैं, उनके लिए यह योजना काफी मददगार साबित होगी। इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के परिवारों के लिए परिवहन खर्च में भी कमी आएगी।

फ्री स्कूटी योजना के लिए पात्रता Free Scooty Eligibility Criteria

फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद ही पात्रता सहित पूरी जानकारी मिल सकेगी। यानी कि सामान्य पात्रता निम्नलिखित हो सकती है:

  • आवेदक छात्रा उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • केवल छात्राओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा, छात्र इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • स्नातक या फिर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने वाली छात्राएं पात्र मानी जाएंगी।
  • पहले चरण में अंतिम वर्ष की छात्राओं को फ्री स्कूटी में प्राथमिकता मिल सकती है।
  • छात्रा का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में नामांकन होना जरूरी है।
  • फ्री स्कूटी योजना के लिए मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले छात्राओं को अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेने हैं। मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेज शामिल हो सकते हैं:

  • आधार कार्ड
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाते की जानकारी

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया UP Scooty Yojana Apply Online

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्री स्कूटी योजना की घोषणा पहले ही कर दी गई है। अब आधिकारिक रूप से आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके बाद आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पात्र छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए आधिकारिक आवेदन फॉर्म जल्द ही जारी होने की संभावना है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने पड़ सकते हैं। हालांकि लाभार्थियों का चयन योग्यता और पात्रता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन की पूरी प्रक्रिया अपडेट की जाएगी।

Important Links
UP Free Scooty Yojana Latest UpdatesClick Here
Uttar Pradesh Government Official WebsiteClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes on government employee news, teacher updates, pension, service rules, recruitment, and welfare schemes, helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now